छपरा के इस निजी अस्पताल में विधवा पेंशन और वृद्धा पेंशनधारियों का फ्री में होगा इलाज
वंचित तबके के जीवन में ख़ुशी लाना ही सच्ची सेवा :डॉ हिमांशु
छपरा। शहर के एक ऐसे चिकित्सक जो गरीब असहाय मरीजों के लिए किसी हीरो से कम नहीं है। हमेशा अपने नई नई सोच से चर्चा में रहते है। ऐसे तो आप लोगों ने चिकित्सक पर मनमाने पैसे वसूलने, इलाज में लपरवाही का आरोप लगते तो जरूर सुनते होंगे लेकिन छपरा शहर के एक ऐसे चिकित्सक है जो गरीब असहाय मरीजों के लिए अहम योगदान दी है। हम बात कर रहे है छपरा शहर के नगरपालिका चौक स्थित धड़कन क्लिनिक के संचालक एवं पटना इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हिमांशु कुमार की। जिन्होंने क्लिनिक में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों के लिए अनोखा पहल किया है। उन्होंने यह ऐलान किया है कि विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन एवं वृद्ध असहायों को फीस नहीं देना पड़ेगा। फ्री में इलाज होगा।
इसके पहले भी उनके द्वारा गरीब दिन दुःखियो के लिए ऐसे पहल किया गया था। जिसमें ठेला चालक, रिक्शा चालक, दैनिक मजदूर, सब्जी बेचने वाले, भूंजा बेचने वाले, स्वतंत्रता सेनानियों के लिए भी नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। उनके द्वारा मरजेंसी में भर्ती मरीजों का निःशुल्क इलाज समय समय पर किया जाता है, इतना ही नहीं हृदय रोगियों का निशुल्क का ऑपरेशन करवाना हो उसमें भी वह अपना अहम योगदान देने को हमेशा तत्पर रहते हैं और डॉ हिमांशु कुमार ने करीब डेढ़ साल से यह भी ऐलान किया है कि सारण जिले के जो भी जनप्रतिनिधि है अगर उनके क्षेत्र के मरीज उनके हॉस्पिटल में भर्ती होते है और वो गरीब है पैसे देने में सक्षम नहीं है तो उनके अनुशंसा पर पूरा इलाज का 50% बिल माफ किया जाता है। मरीजों को खाने पिने के भी व्यस्था भी किया जाता है।
डॉ हिमांशु कुमार ने कहा कि अंधकार में जी रहे लोगों के जीवन में प्रकाश लाना ही मेरा मुख्य उदेश्य है. उन्होंने कहा कि समाज के वंचित तबके को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए साधन सम्पन्न लोगों को आगे आने कि जरूरत है. उन्होंने कहा कि वंचित तबके के जीवन में ख़ुशी लाना ही सच्ची सेवा है ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 4, 2026छपराछपरा में बदलेगी शहर की सूरत! 45 वार्डों में सड़क-नाला निर्माण को मंजूरी, हाईमास्ट लाइट भी लगेंगी
- November 4, 2026बिहारकरोड़पति इंजीनियर के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, 3.28 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
- November 4, 2026छपरासारण में पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा! बिना लाइसेंस दुकान लगाई तो जब्त होंगे पटाखे
- November 4, 2026छपराअटल घाट बनेगा सारण का नया पर्यटन केंद्र! हाईमास्ट, वर्टिकल गार्डन, कैफेटेरिया और चिल्ड्रेन पार्क की तैयारी



