सारण एसपी ने बड़े पैमाने पर थानाध्यक्षों का किया तबादला, 41 पुलिस पदाधिकारी बदले गए

छपरा। बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ ही बड़े पैमाने पर अधिकारियों तथा पदाधिकारी का तबादला लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में सारण के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव मंगला के द्वारा बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारी का तबादला किया गया है। कई थानों के थाना अध्यक्ष बदले गए हैं। लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर इतने बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। एसपी ने कुल 41 पुलिस निरीक्षक, पुलिस अवर निरीक्षक का तबादला किया है। पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस और निरीक्षक सुभाष कुमार को भगवान बाजार का थाना अध्यक्ष बनाया गया है।
अश्वनी कुमार तिवारी को नगर थानाध्यक्ष, विशाल आनंद को मुफस्सिल थानाध्यक्ष, मुकेश कुमार को मढ़ौरा थाना अध्यक्ष, संजीव कुमार को एकम थानाध्यक्ष, धनंजय राय को मसरख थानाध्यक्ष, मोहम्मद तनवीर आलम को दरियापुर थानाध्यक्ष, शशि रंजन कुमार को गरखा थानाध्यक्ष, किरण शंकर को सदर अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक, इंद्रजीत कुमार को सोनपुर अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक, वीरेंद्र कुमार सिंह को एकमा अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक, अशोक कुमार को मुफस्सिल अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक, अशोक कुमार सिंह को मसरख अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक, अजय कुमार को मरहौरा अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है।
उज्जवल कुमार को पुलिस निरीक्षक कार्यालय सोनपुर का पर्वयेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है। विपिन कुमार सिंह को मरहौरा पुलिस निरीक्षक कार्यालय का पर्वयेक्षी पदाधिकारी का कमान दिया गया है। वही बनियापुर, माझी, तरैया, एकमा, परसा, दाउदपुर, इसुआपुर, जलालपुर, नयागांव थानाध्यक्ष का तबादला किया गया है।

Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 8, 2026छपराRojagar Mela Chhapra: छपरा के 100 बेरोजगार युवकों को मिलेगी नौकरी, 25 हजार तक मिलेगा वेतन
- July 8, 2026करियर – शिक्षाबिहार में 101 अनुमंडलों में 720 बालक एवं 520 बालिका बेड की क्षमता वाले नए कन्या आवासीय विद्यालय खुलेंगे
- July 8, 2026क़ृषिMoti ki Kheti: तालाब से निकलेगा ‘सफेद सोना’, बिहार में मछली के साथ होगी मोती की खेती, 60% सब्सिडी देगी सरकार
- July 8, 2026छपराSaran News: रेलवे ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, पुल से नीचे गिरकर युवक की मौत



