
छपरा। सारण जिले में नाबालिग लड़कियों के जबरन शोषण और आर्केस्ट्रा के नाम पर करवाए जा रहे अवैध डांस शो के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। एसपी सारण के निर्देश पर आज अहले सुबह मशरक, पानापुर और इसुआपुर थानाक्षेत्र में एक साथ की गई छापेमारी में 17 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया।
4600mAh की बैटरी और सुपर डुपर कैमरा क्वालिटी वाला Vivo T2 Pro 5G फ़ोन, कीमत काफी कम
इन लड़कियों में अधिकांश दूसरे राज्यों की हैं – पश्चिम बंगाल से 8, उड़ीसा से 4, झारखंड से 2, दिल्ली से 2 और बिहार की 1 नाबालिग शामिल है। पीड़िताओं को कथित रूप से जबरन आर्केस्ट्रा में डांस करवाया जा रहा था और मानसिक तथा शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी।
छापेमारी महिला थाना द्वारा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से प्राप्त पत्र के आलोक में की गई। महिला थाना कांड सं. 46/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी है।
Bihar Transfer Posting News: छपरा सदर के नये SDO बने नीतेश कुमार, मढौरा और सोनपुर SDO का भी हुआ तबादला
विशेष मुहिम का परिणाम: अबतक 162 नाबालिग मुक्त, 95 गिरफ्तार
एसएसपी कुमार आशीष के नेतृत्व में मई 2024 से शुरू किए गए विशेष अभियान में अबतक कुल 162 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया जा चुका है। इस दौरान 21 केस दर्ज किए गए और 95 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
मार्केट में सुपर पावर इंजन के साथ सॉलिड माइलेज के साथ Launch हुई Royal Enfield Shotgun 650 बाइक
छापेमारी दल में कौन-कौन थे शामिल?
- महिला थाना प्रभारी सहित पुलिस पदाधिकारी
- मशरक, पानापुर, इसुआपुर थाना प्रभारी एवं टीम
- मिशन मुक्ति (NGO) के सदस्य
- रेस्क्यू फाउंडेशन, दिल्ली के सदस्य
- नारायणी सेवा संस्थान, सारण के प्रतिनिधि
इस संयुक्त कार्रवाई से साफ है कि प्रशासन, पुलिस और सामाजिक संगठनों के समन्वय से ही इस तरह की मानव तस्करी और शोषण जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। सारण पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी आर्केस्ट्रा के नाम पर नाबालिगों के शोषण या तस्करी जैसी गतिविधियों की जानकारी हो, तो वे तत्काल नजदीकी थाना या महिला हेल्पलाइन को सूचित करें। उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
ऑटोसेकटर मार्केट में धूम मचाने 19KM माइलेज के साथ launch हुई एडवांस फीचर्स वाली Tata Sumo की कार
संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की मिसाल
यह कार्रवाई न सिर्फ कानून के शासन की दृढ़ता को दर्शाती है, बल्कि यह भी स्पष्ट करती है कि नाबालिगों के साथ किसी भी प्रकार की अमानवीयता और शोषण को समाज अब और बर्दाश्त नहीं करेगा। ऐसे संगठनों और अभियानों को और अधिक मजबूती से सहयोग की आवश्यकता है।
Author Profile

Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना



