
छपरा। जिले में हत्या, लूट, डकैती जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त और विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहे 10 कुख्यात बंदियों को सारण मंडल कारा से हटाकर राज्य के अन्य केंद्रीय कारागारों में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं जेल के भीतर चल रही संभावित आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।
जिलाधिकारी अमन समीर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष की संयुक्त अनुशंसा के आलोक में त्वरित निर्णय लेते हुए राज्य सरकार ने इन अपराधकर्मियों का स्थानांतरण स्वीकृत किया। बताया जा रहा है कि ये सभी बंदी जेल में रहते हुए भी अपने गिरोह के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे, जिससे जिले की विधि-व्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ रहा था।
प्रशासन की सख्ती और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन बंदियों को अन्य केंद्रीय जेलों में भेजा जा रहा है, जिससे उनके आपराधिक नेटवर्क को तोड़ा जा सके और जेल प्रशासन पर अनावश्यक दबाव कम किया जा सके।
स्थानांतरित किए गए बंदियों की सूची :
| क्र.सं. | बंदी का नाम | पिता का नाम | पता | थाना | जिला |
|---|---|---|---|---|---|
| 01 | विजय यादव | मथुरा यादव | – | मांझी | सारण |
| 02 | रविश कुमार | अनुप कुमार | बंगरा नदी पर | जलालपुर | सारण |
| 03 | प्रितम कुमार | उपेन्द्र राय | अमनौर | अमनौर | सारण |
| 04 | सुभाष कुमार | गोधी राय | गाँधी आश्रम | वैशाली | वैशाली |
| 05 | आनंद कुमार सिंह | दिनेश कुमार सिंह | आजाद नगर | मुफस्सिल | सारण |
| 06 | ओमप्रकाश साह | कन्हैया साह | रामपुर | गौरा | सारण |
| 07 | डब्लू सिंह उर्फ सुधांशु | दिलीप सिंह | बनियापुर | बनियापुर | सारण |
| 08 | विवेक कुमार उर्फ चुन्नु बाबा | राजकिशोर सिंह | खुर्द वैश्यी टोला | मढ़ौरा | सारण |
| 09 | मंटू गोप | कोसन राय | सोनपुर | सोनपुर | सारण |
| 10 | सौरभ कुमार सिंह | अखिलेश सिंह | भेल्दी | भेल्दी | सारण |
प्रशासन की सतर्क निगरानी में किया गया स्थानांतरण
पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह कदम न केवल जेल की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि जिले में लगातार सक्रिय हो रहे आपराधिक गिरोहों पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में निर्णायक साबित होगा। प्रशासन अब ऐसे अपराधकर्मियों की निगरानी और सघन जांच के लिए विशेष निगरानी इकाई भी सक्रिय कर चुका है।
स्थानीय जनमानस ने लिया राहत की सांस
इस कार्रवाई के बाद आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से इन अपराधियों की गतिविधियों से परेशान जनता ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे जिले में शांति व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 28, 2026छपरासोनपुर में कांवड़ियों के लिए 8 मेडिकल कैंप, 150 शौचालय, चेंजिंग रूम, CCTV और हेल्प डेस्क की होगी सुविधा
- July 27, 2026क्राइमWithdraws NEET Protest FIR: बिहार सरकार वापस लेगी NEET आंदोलन की सभी FIR, गिरफ्तारों की होगी रिहाई
- July 27, 2026छपराChhapra NEET Protest Violence: छपरा में हुई उपद्रव मामले में 186 नामजद समेत 2500 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, 56 आरोपी भेजे गए जेल
- July 26, 2026Railway UpdateRajdhani Express FSL Investigation: छपरा में राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश मामले में FSL की टीम ने की जांच



