
छपरा। सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को अपराध पर नकेल कसते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। चोरी की साधारण घटना की जांच के दौरान पुलिस को अवैध हथियार का बड़ा सुराग मिला, जिसके आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया और एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा एवं मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
चोरी के मामले से खुली बड़ी जानकारी
मांझी थाना क्षेत्र के घोरहट गांव निवासी विरेंद्र प्रसाद ने पुलिस को सूचना दी कि उनके घर से पांच बोरा गेहूं की चोरी गांव के ही एक युवक ने की है। सूचना मिलते ही मांझी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को पकड़कर पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया।
पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की। मोबाइल में एक तस्वीर मिली जिसमें वह और उसका एक साथी अवैध हथियार लिए हुए नजर आ रहे थे। तस्वीर मिलने के बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद आरोपी ने खुलासा किया कि हथियार उसके मित्र समिकांत ओझा ने ग्राम डुमरी स्थित अपने घर में छिपा रखा है।
निशानदेही पर छापेमारी, अवैध हथियार बरामद
आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मांझी थाना पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर समिकांत ओझा के घर पर छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस को एक देशी कट्टा मिला। साथ ही समिकांत ओझा को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में समिकांत ओझा ने स्वीकार किया कि वह अवैध हथियार का उपयोग ग्रामीणों में भय और दबदबा बनाने के लिए करता था।
एफआईआर दर्ज
इस मामले में मांझी थाना कांड संख्या 428/25, दिनांक 21.11.25, धारा 25 (1-B) A और 26 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों के खिलाफ आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
- समिकांत ओझा, पिता – स्व. शिवनाथ ओझा, साकिन – डुमरी, थाना – मांझी, जिला – सारण
- विधि-विरुद्ध बालक – 01
जब्त सामान
- देशी कट्टा – 01
- मोबाइल फोन – 01
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 12, 2026क्राइमGangrape In Saran: सारण में खेत में काम करने गयी युवती के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
- July 12, 2026क्राइमSaran Crime News: रिश्तों पर लगा खून का दाग, भाई ने चाकू गोदकर की बहन की हत्या
- July 12, 2026बिहारMukhyamantri Samagra Shahri Vikas Yojana: 1,047 करोड़ की 981 विकास योजनाओं से बदलेगी बिहार के शहरों की तस्वीर, 264 नगर निकायों को मिली बड़ी सौगात
- July 12, 2026बिहारपटना में 292.74 करोड़ का फ्लाईओवर तैयार, GPO से बाइपास तक सफर होगा आसान



