
छपरा। एक दर्दनाक घटना में शनिवार को एकमा थाना क्षेत्र के परसा पूर्वी पंचायत के धनवती गांव में तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। खेलते-खेलते घर से कुछ दूर गए ये बच्चे कब तालाब के किनारे पहुंचे और कैसे गहरे पानी में चले गए, इसका पता किसी को नहीं चल पाया। कुछ ही देर बाद उन्हें तलाशते परिजनों और ग्रामीणों के सामने जो दृश्य आया, उसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया।
मृतक की पहचान मनोज मांझी के बेटे उज्जवल कुमार (4), सरोज मांझी की बेटी तान्या कुमारी और सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पकवालिया गांव के सोनी कुमारी (6) के रूप में हुई हैं।
मृत बच्चों में दो चचेरे भाई-बहन—उज्ज्वल कुमार (4), तान्या कुमारी, और 6 वर्षीय सोनी कुमारी शामिल हैं। सोनी सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पकवालिया गांव से अपने मामा के घर शादी समारोह में आई थी। तीनों बच्चे रोज की तरह घर के पास खेल रहे थे।
काफी देर तक जब बच्चे नजर नहीं आए तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान ग्रामीणों ने तालाब में एक बच्चे का शव तैरता देखा। सूचना मिलते ही लोग तालाब की ओर दौड़े। जब ग्रामीण बच्चे को निकालने तालाब में उतरे, तो उनके पैरों के नीचे दो और शव मिले। घटनास्थल पर चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चों को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉ. इरफान ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर एकमा थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



