‘माफीनामे’ के बहाने मार्केटिंग का मास्टरस्ट्रोक! सोशल मीडिया पर छाया #SorryNotSorry ट्रेंड
जियो-बीएसएनएल से लेकर रिलायंस तक कंपनियां बोलीं – Sorry, But Not Sorry
Sorry, But Not Sorry: इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Facebook, Instagram और X (Twitter) पर एक नया और दिलचस्प ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है – #SorrybutNotSorry। इस ट्रेंड की शुरुआत के बाद जियो, बीएसएनएल, आईटेल और रिलायंस डिजिटल जैसी बड़ी कंपनियों ने अपने आधिकारिक अकाउंट्स से “माफी” मांगते हुए पोस्ट शेयर किए हैं। पहली नजर में ये पोस्ट एक कॉर्पोरेट माफीनामे जैसे लगते हैं, लेकिन जब यूजर्स इन्हें पढ़ते हैं तो समझ में आता है कि असल में यह “माफीनामा” नहीं बल्कि मार्केटिंग की एक नई रचनात्मक रणनीति (Creative Marketing Strategy) है।
असल में कंपनियां किस बात के लिए “Sorry” बोल रही हैं?
पिछले कुछ दिनों में कई बड़ी कंपनियों ने सोशल मीडिया पर Official Apology Statements शेयर किए हैं। इन पोस्ट्स का मकसद किसी गलती के लिए माफी मांगना नहीं, बल्कि अपने ऑफर्स और प्रोडक्ट्स को एक नए और मजाकिया अंदाज में प्रमोट करना है।
इस ट्रेंड के तहत कंपनियां हल्के-फुल्के हास्य के साथ ऐसे पोस्ट बना रही हैं, जिसमें माफी मांगने के बहाने वे अपने आकर्षक ऑफर्स और सेवाओं का प्रचार कर रही हैं।
“Sorry, But Not Sorry” बना वायरल स्लोगन
इस ट्रेंड को सबसे पहले चर्चा में लाने वाली कंपनियों में Jio और BSNL प्रमुख हैं।
Jio ने अपने आधिकारिक X अकाउंट से “Sorry, But Not Sorry” कैप्शन के साथ एक ‘Official Apology Statement’ शेयर किया। पोस्ट में लिखा था — “हमें खेद है कि हमारा ऑफर इतना शानदार है कि लोग इसे छोड़ नहीं पा रहे हैं।” इसके साथ कंपनी ने अपने Google Gemini Pro फ्री सब्सक्रिप्शन और Jio Youth Offer की जानकारी भी साझा की।
BSNL ने भी इसी ट्रेंड को अपनाते हुए लिखा “हम माफी चाहते हैं, क्योंकि हमारे सस्ते रिचार्ज प्लान्स ने बाकी लोगों का बजट गड़बड़ा दिया।” यानी, कंपनी ने माफीनामे के बहाने अपने किफायती प्लान्स को प्रमोट किया।
ट्रेंड में कूदे कई बड़े ब्रांड्स
अब यह ट्रेंड सिर्फ टेलीकॉम कंपनियों तक सीमित नहीं रहा। itel, रिलायंस डिजिटल जैसे अन्य ब्रांड्स ने भी #SorryNotSorry हैशटैग के साथ अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट शेयर किए हैं। इन पोस्ट्स को खासतौर पर कॉर्पोरेट माफीनामे जैसा लुक दिया गया है — जिसमें कंपनी का लोगो, औपचारिक भाषा और ‘Apology Format’ शामिल है। लेकिन जब यूजर पूरी पोस्ट पढ़ते हैं, तो उन्हें समझ आता है कि यह एक स्मार्ट मार्केटिंग कैंपेन है, जो ध्यान खींचने का अनोखा तरीका बन गया है।
क्यों हुआ यह ट्रेंड हिट?
सोशल मीडिया पर लोग अब सीधे विज्ञापनों से ज्यादा क्रिएटिव और ह्यूमर बेस्ड कंटेंट पसंद करते हैं। #SorryNotSorry ट्रेंड इसी मनोविज्ञान को भुनाता है ।
- यह पारंपरिक विज्ञापनों से हटकर है,
- यूजर को भावनात्मक रूप से जोड़ता है,
- और ब्रांड की पहचान को मजेदार तरीके से मजबूत करता है।
#SorryNotSorry ट्रेंड ने यह साबित कर दिया है कि डिजिटल युग में विज्ञापन का तरीका अब बदल चुका है। आज के उपभोक्ता को सिर्फ ऑफर नहीं, बल्कि एंगेजिंग एक्सपीरियंस चाहिए।
कंपनियां इस “माफीनामा मार्केटिंग” के जरिए न केवल अपने ब्रांड को चर्चा में ला रही हैं, बल्कि यह भी दिखा रही हैं कि रचनात्मकता (Creativity) ही आधुनिक मार्केटिंग की असली कुंजी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



