Railway News: छपरा-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनों का परिचालन रद्द, 4 ट्रेनें हुई रि-शिड्यूल
गोंडा-बाराबंकी खंड में बुढ़वल-गोंडा तीसरी लाइन निर्माण परियोजना के तहत मेगा ब्लॉक

छपरा। परिचालनिक सुगमता हेतु इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार एवं विकास के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-बाराबंकी खंड पर बुढ़वल-गोंडा तीसरी लाइन निर्माण परियोजना के अन्तर्गत करनैलगंज-सरयू-जरवल रोड-घाघरा घाट (21.41 किमी.) तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के परिप्रेक्ष्य में 24 से 30 जून, 2025 तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, 01 से 04 जुलाई, 2025 तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य तथा 03 एवं 04 जुलाई, 2025 को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किये जाने के कारण ट्रेनों का परिचालन द्द कर दिया गया है।
निरस्तीकरण-
- आनन्द विहार टर्मिनल से 25, 28, 30 जून एवं 02 जुलाई, 2025 को चलने वाली 14010 आनन्द विहार टर्मिनल-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस तथा 26, 29 जून तथा 01 एवं 03 जुलाई, 2025 को बापूधाम मोतिहारी से चलने वाली 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- छपरा से 23, 26, 30 जून एवं 03 जुलाई, 2025 को चलने वाली 05305 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी तथा 25, 28 जून तथा 02 एवं 05 जुलाई, 2025 को आनन्द विहार टर्मिनल से चलने वाली 05306 आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- लखनऊ जं. एवं पाटलिपुत्र से 01 एवं 04 जुलाई, 2025 को चलने वाली 15033/15034 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- छपरा से 27 जून एवं 04 जुलाई, 2025 को चलने वाली 05049 छपरा-अमृतसर विशेष गाड़ी तथा 28 जून एवं 05 जुलाई, 2025 को अमृतसर से चलने वाली 05050 अमृतसर-छपरा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
नियंत्रण/रि-शिड्यूलिंग-
- कटिहार से 29 जून से 01 जुलाई, 2025 तक चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- चण्डीगढ़ से 22 जून, 2025 को चलने वाली 15904 चण्डीगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस मार्ग में 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- बरौनी से 01 जुलाई, 2025 को चलने वाली 19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बरौनी से 150 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
- रक्सौल से 01 जुलाई, 2025 को चलने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस रक्सौल से 180 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
यात्रियों से अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें, जिससे असुविधा से बचा जा सके।
Author Profile

Latest entries
क्राइमJune 24, 2026Bharat Tiwari: भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में बड़ा फैसला, रिटायर्ड हाईकोर्ट जज करेंगे जांच
छपराJune 24, 2026सारण के अमनौर बाईपास सड़क परियोजना के भूमि अधिग्रहण में आयेगी तेजी, विशेष कैंप में रैयतों को मिलेगा मुआवजा
बिहारJune 24, 2026Khas Mahal Ki Jamin: खास महाल की जमीन पर दशकों से रह रहे लोगों को मिलेगा मालिकाना हक, 30 हजार परिवारों को मिलेगा भूमि पर्चा
TechnologyJune 24, 2026BSNL Recharge Offer: BSNL का ₹225 वाला प्लान बना चर्चा का विषय, कम कीमत में 75GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग



