सीवान। बिहार के सिवान जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है। दरौंदा थाना में तैनात एएसआई अनिरुद्ध कुमार की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी और शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया। वारदात की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।
इस हत्या ने न केवल पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं बल्कि यह भी साफ कर दिया है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं।
दरौंदा थाना में पदस्थापित एएसआई अनिरुद्ध कुमार की अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी। उनका शव दरौंदा थाना क्षेत्र के बसांव नवका टोला से बरामद किया गया है। इस घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
धारदार हथियार से हत्या, शव सुनसान जगह पर मिला
पुलिस के अनुसार, एएसआई अनिरुद्ध कुमार बुधवार की रात सिविल ड्रेस में कहीं जा रहे थे, तभी रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद अपराधियों ने शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया। सुबह ग्रामीणों ने जब शव देखा तो पुलिस को सूचना दी गई।
घटनास्थल पर पहुंचे वरीय अधिकारी
सूचना मिलते ही दरौंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक, सिवान सहित वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है।
थाना प्रभारी ने क्या कहा
घटना पर दरौंदा थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह ने बताया “शव की पहचान एएसआई अनिरुद्ध कुमार के रूप में हुई है। वे दरौंदा थाना में पदस्थापित थे। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि धारदार हथियार से उनकी हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।”
छापेमारी तेज, कई संदिग्धों से पूछताछ
पुलिस ने घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।
पूरे पुलिस महकमे में शोक और आक्रोश
एएसआई की हत्या की खबर फैलते ही पुलिसकर्मियों में शोक और आक्रोश का माहौल है। साथी कर्मियों ने इसे पुलिस पर सीधा हमला बताते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



