छपरा ग्रामीण से होकर चलने वाली पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन हीं चलेगी
छपरा। पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन के शिड्यूल में परिवर्तन किया गया है। सप्ताह में अब तीन दिन ही चलेगी। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। पूर्वोत्तर रेलवे के थावे जंक्शन से बरौली, सिधवलिया, मशरक, मढ़ौरा और खैरा होते हुए छपरा ग्रामीण जंक्शन से गुजरने वाली पाटलिपुत्र जंक्शन तक जाने वाली पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन अगले 28 फरवरी यानी लगातार तीन महीने तक के लिए संशोधित करते हुए सप्ताह में तीन दिन चलाने का निर्णय किया गया है।
जिस कारण पाटलिपुत्र तक यात्रा करने वाले गोपालगंज और सारण जिले के यात्रियों के लिए असुविधा होगी। क्योंकि थावे से चलकर पटना रेलखंड के पाटलिपुत्र जंक्शन तक जाने के लिए उक्त ट्रेन के शिड्यूल में विभागीय स्तर पर संशोधन किया गया है।
इस ठंड के मौसम में यात्रा करने वाले यात्रियों को पटना जाने से पहले एक बार ट्रेन का समय और दिन देखना जरूरी हो गया है। क्योंकि ठंड की शुरुआत होने से पहले ही पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को सप्ताह में तीन दिन किया गया है। जिस कारण यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इसके लिए समय सारणी पर ध्यान देने की जरूरत होगी।
इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के जन संपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या- 15080 अप और 15079 डाउन पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन में परिवर्तन के बाद अब प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। हालांकि सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को इस ट्रेन का परिचालन अगले 28 फरवरी तक निरस्त करने से संबंधित आदेश जारी की गई हैं। हालांकि पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का परिचालन नहीं होने से यात्रियों की परेशानी काफ़ी बढ़ गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया
- October 30, 2026छपरासारण समेत 10 जिलों के डीटीओ से जवाब तलब, परिवहन मंत्री ने डीटीओ को थमाया शो-कॉज
- October 30, 2026छपराछपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 20 से 25 कंपनियां देंगी नौकरी का मौका
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद



