Pipa Pul Construction: रिविलगंज-सिताब दियारा के बीच बनेगा पीपा पुल, निर्माण को मिली विभागीय मंजूरी
40 किमी की दूरी अब 15 किमी! विधायक के प्रयास से पीपा पुल को मिली हरी झंडी

Pipa Pul Construction: रिविलगंज और सिताबदियारा के बीच वर्षों से लंबित पीपा पुल निर्माण की मांग अब साकार होती दिख रही है। क्षेत्रीय विधायक छोटी कुमारी के सतत प्रयासों और विधानसभा में मजबूती से उठाई गई आवाज का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि प्रस्तावित पीपा पुल के लिए आवश्यक तकनीकी प्राक्कलन प्राप्त हो चुका है और आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विधानसभा में मजबूती से उठाया गया मुद्दा
विधानसभा सत्र के दौरान विधायक छोटी कुमारी ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से इस बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने सदन में तर्क दिया कि रिविलगंज से सिताबदियारा के बीच सीधा संपर्क मार्ग नहीं होने के कारण लोगों को लगभग 40 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। यदि पीपा पुल का निर्माण हो जाता है तो यह दूरी घटकर मात्र 15 किलोमीटर रह जाएगी।
उनका कहना था कि इस पुल के निर्माण से न केवल समय और ईंधन की बचत होगी, बल्कि आमजन, किसान, छात्र-छात्राएं और छोटे व्यवसायी साइकिल एवं रिक्शा जैसे साधनों से भी आसानी से आवागमन कर सकेंगे। इससे क्षेत्रीय व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी सुलभ होगी।
विभाग ने दी आधिकारिक जानकारी
पथ निर्माण विभाग द्वारा दिए गए उत्तर में स्पष्ट किया गया है कि पीपा पुल निर्माण हेतु तकनीकी प्राक्कलन विभाग को प्राप्त हो चुका है। विभाग ने संसाधनों और प्राथमिकता के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। इससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि परियोजना अब कागजी प्रक्रिया से आगे बढ़कर क्रियान्वयन की दिशा में अग्रसर है।
क्षेत्र में खुशी की लहर
इस खबर के सामने आते ही रिविलगंज और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही पुल निर्माण कार्य धरातल पर शुरू होगा।
यदि यह परियोजना समयबद्ध तरीके से पूरी होती है तो यह क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान मिलेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



