गौतमस्थान स्टेशन पर 33000 वोल्ट के विद्युत तार पर गिरा पीपल का पेड़, आग लगने से मची अफरा तफरी

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा बलिया रेलखंड के गौतम स्थान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे फाटक के समीप उस वक्त अफरा तफरी मच गई। जब 33000 वोल्ट के विद्युत तार पर पीपल का पेड़ गिर गया। पीपल का पेड़ तार पर गिरते ही पेड़ में आग लग गया जिसके बाद अफरातफरी मच गई। गौतम स्थान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ढाला पर कई वर्षों से विशाल पीपल का पेड़ था। जो सुख गया था। शुक्रवार की देर शाम अचानक पेड़ विद्युत तार पर गिर गया।
इसके बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद कैबिन मैन के द्वारा इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। स्टेशन मास्टर ने बड़ी अधिकारियों को इसकी सूचना दी जिसके बाद रेलवे के काफी संख्या में आधिकारिक घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं तथा पेड़ को काटकर रेल पटरी से अलग करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि मेन लाइन का विद्युत तार चालू है।
ट्रेनों का परिचालन थोड़ी देर के लिए बाधित हुआ है लेकिन में लाइन अभी चालू हो गया है। पीपल का पेड़ रैक पॉइंट वाले रेल पटरी के विद्युत तारे पर गिरा है। फिलहाल रेलवे के कर्मियों और पदाधिकारी के द्वारा पीपल के पेड़ को काटकर हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 12, 2026छपरामछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: करीब 10 हजार किसानों को मुफ्त मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
- September 12, 2026छपराछपरा के धनकुबेर इंजीनियर की 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा, पटना से लेकर मुंबई तक फैला साम्राज्य
- September 12, 2026छपराछपरा शहर का बदलेगा नक्शा, सड़क-ड्रेनेज से सीवरेज तक बनेगा समग्र प्लान
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड



