निर्भीक और निडर पत्रकारिता के स्तम्भ थे दिवंगत पत्रकार गुड्डू राय
•पुण्यतिथि पर याद किये गए दिवंगत पत्रकार गुड्डू राय
छपरा। सारण जिले के दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार एवं संजीवनी समाचार के संस्थापक गुड्डू राय के तृतीय पुण्यतिथि सादगी के साथ उनके पैतृक आवास समसुदीनपुर गांव में रविवार को मनायी गयी ।
सर्वप्रथम दिवंगत पत्रकार गुड्डू राय के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके छोटे भाई सुनील कुमार द्वारा प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर और माला पहनाकर दिवंगत आत्मा को नमन किया गया। तत्पश्चात उपस्थित उनके पुरे परिवार ने पुष्प माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उनके पिता कन्हैया राय ने कहा कि पत्रकार गुड्डू राय एक निर्भीक निडर, बेबाक पत्रकार थे। वो ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े होने के बाद भी अपनी कलम के धार के सामने किसकी को टिकने नहीं दिए क्योंकि वें बेबाक पत्रकारिता करते थे। उनकी कमी आज भी पुरे परिवार को खलती है। पूरा परिवार भरा पड़ा है लेकिन एक उनके ना रहने से पुरी दुनिया बीरान सी लगती है।
इस मौके पर उनके छोटे भाई सुनिल कुमार यादव ने कहा कि पुरे परिवार को एक सूत्र में बांध कर रखते थे। उन्होंने कहा कि हमेशा परिवार के साथ साथ समाज व आस पास के लोगों के प्रति समर्पित रहते थे। समाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर अपना योगदान देते थे। हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलने की सिख देते थे। उन्ही के बताये हुए मार्गदर्शन पर चल सभी भाई उनके सपनो का सकार करने की कोशिश करते है। उनका प्यार हम लोगों के प्रति बेसुमार था। श्रद्धांजलि अर्पित करने में उनके पिता कन्हैया राय, माता सीधीया देवी, पत्नी अनिता देवी,पुत्र आशीष रंजन, पुत्री आकुती कुमारी, आयुषी कुमारी एवं पिटू यादव, गणपत आर्यन पत्रकार, धणपत कुमार, पप्पू राय, विनय कुमार यादव, सोनू कुमार, सुभम कुमार, शिवम कुमार, सचिन कुमार, रौकी कुमार,राजेंद्र राय, कामेश्वर राय, सुपन राय इत्यादि मौजूद थे। साथी पत्रकारों एवं दोस्त रिश्तेदारों ने सोशल मिडिया के माध्य से श्रद्धांजलि अर्पित की।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



