जयंती पर याद किए गए सारण के वरिष्ठ पत्रकार दिवंगत गुड्डू राय
ईमानदार एवं कर्मठ व्यक्ति थे पत्रकार गुड्डू राय: मुकेश
छपरा। सारण जिले के वरिष्ठ पत्रकार और संजीवनी समाचार के संस्थापक दिवंगत गुड्डू राय की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव, रिविलगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7, शमशुद्दीनपुर में मनाई गई। इस अवसर पर उनके परिवार और चाहने वालों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके परम मित्र और रिविलगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश कुमार सोनू ने स्व. गुड्डू राय जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि वह ईमानदार और कर्मठ व्यक्ति थे। उनका जीवन संघर्षों से भरा हुआ था, लेकिन उन्होंने अपने मेहनत और ईमानदारी के बल पर खुद को ऊंचाई तक पहुंचाया। मुकेश कुमार ने कहा, “गुड्डू राय जी न केवल मेरे मित्र थे, बल्कि मेरे मार्गदर्शक भी थे। उन्होंने हमेशा ईमानदारी और कठिन परिश्रम की प्रेरणा दी। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बेहद दुःखद था।”
उन्होंने आगे कहा कि स्व. गुड्डू राय का बनाया हुआ संजीवनी समाचार उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उनके आदर्श आज भी प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्यों और चाहने वालों ने स्व. गुड्डू राय की याद में नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया के माध्यम से भी उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुकेश कुमार यादव उर्फ सोनू, पिता कन्हैया राय, माँ सिंधिया देवी, अनुज गणपत आर्यन, पिंटू राय, सुनील कुमार, धनपत कुमार, राजेंद्र राय, कामेश्वर राय, सोनू कुमार, और आशीष रंजन समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
स्व. गुड्डू राय की जयंती पर उनका जीवन और योगदान स्मरण करते हुए उपस्थित सभी ने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



