छपरा में स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से नवजात शिशु की मौत, परिजन ने किया हंगामा

छपरा। जिले के मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नवजात शिशु की मौत के बाद परिजन ने महिला स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस दौरान परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया। नर्सिंग स्टाफ को परिजनों ने आड़े हाथों लिया। हंगामा कर रहें परिजनों ने पूरे मामले की जांच कराए जाने व दोषी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वही महिला को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया जिसे लेकर परिजन सदर अस्पताल छपरा चलें गये तब कही विवाद शांत हुआ बता दें सोमवार की सुबह डुमरसन बंगरा गांव निवासी अविनाश कुमार की पत्नी शारदा देवी को भर्ती कराया गया था। शारदा देवी को प्रसव पीड़ा कम हो रही थी, लेकिन हालत गंभीर थी।
परिजन ने आरोप लगाया कि सुबह में ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से उन्होंने कहा कि जरूरत हो तो उन्हें सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया जाए ताकि जहा ऑपरेशन कर दिया जाए, जिससे जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित रहें।
मगर जब तब तक डिलेवरी होती नवजात शिशु की मौत हो चुकी थी। वही महिला की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पेट पर अधिक वजन रखने के कारण और बेहतर इलाज नहीं होने से ही शिशु की मौत हो चुकी थी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







