छपरा कोर्ट परिसर में साला ने जीजा को चाकू मारकर किया जख्मी

छपरा। छपरा कोर्ट में उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब दो लोग आपस मे मारपीट करते हुए चाकूबाजी करने लगे। घटना बुधवार के शाम का है। इस दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें घायल व्यति को पुलिस के मदद में ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ घायल का इलाज चल रहा है। घायल व्यक्ति की पहचान हरिशंकर यादव के रूप में हुई है। जो आज कोर्ट में तारीख पर गया हुआ था।चाकू मारने का आरोप घायल व्यक्ति ने अपने साले चंद्र भूषण प्रसाद पर और इसके बेटा रजनीश कुमार पर लगाया हैं। आरोपी चंद्रभूषण छपरा कोर्ट में नाजायज क्लर्क के रूप में कार्य करता है।कोर्ट में चाकूबाजी चर्चा का विषय बना हुआ है।
घटना के बारे में जानकरी देते हुए घायल हरिशंकर प्रसाद के मित्र उमेश कुमार ने बताया कि हरिशंकर प्रसाद और मैं दोनो लोग आरोपी चंद्रभूषण प्रसाद को जमीन खरीदने के लिए 4 लाख 20 हजार रुपये दिए है। जिसको लेकर दोनो पक्ष में विवाद चल रहा था। पूर्व में भी चंद्रभूषण प्रसाद द्वारा मेरे ऊपर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था। जिसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा हैं। आज बुधवार को ACJM 11 में तारीख को लेकर पेशी थी।
जिसमे चंद्रभूषण द्वारा कागजाति हेरफेर किया जा रहा था।बिरोध किये जाने पर चंद्रभूषण अपने साथी के साथ मारपीट पर उतारू हो गया। जिसमें स्थानिय लोगो द्वारा मामला को शांत करा दिया गया। लेकिन कुछ देर बाद चंद्रभूषण अपने बेटा और अन्य साथियों के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। जिसमें हरिशंकर प्रसाद गम्भीर रूप से घायल हो गए है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



