
छपरा। सारण में एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है, जहां खेत की पटवन कर रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र की है। जहां एकमा-मांझी थाना सीमा पर राजापुर बंगर बधार मे अपराधियों ने गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी।
मृतक की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी स्व नन्दकिशोर यादव के पुत्र ललन यादव के रूप में की गयी है। घटना के सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2, अंचल पुलिस निरीक्षक, एकमा एवं एकमा थाना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, छपरा भेजा गया है। घटनास्थल की जाँच एफ०एस०एल० टीम द्वारा की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के त्वरित उदभेदन् हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। घटना से जुड़ी सभी बिन्दुओं की जाँच हेतु अग्रिम कारवाई की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



