बिहार में सियासी घमासान के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के DM बदले गए
पटना। बिहार में मचे सियासी घमासान के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. राज्य सरकार ने पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गोपालगंज,लखीसराय जैसे कई जिलों के डीएम का ट्रांसफर कर दिया है. पटना के मौजूदा डीएम चंद्रशेखर सिंह को सीएम सचिवालय में भेजा गया है. शीर्षत कपिल अशोक पटना के नये डीएम बनाये गये हैं.
राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. गोपालगंज के डीएम नवल किशोर चौधरी को भागलपुर का नया डीएम बनाया गया है. भागलपुर के मौजूदा डीएम सुब्रत कुमार सेन को मुजफ्फरपुर का डीएम बना दिया गया है. वहीं, मुजफ्फरपुर के डीएम प्रणव कुमार को गृह विभाग में सचिव के पद पर तैनात किया गया है. सरकार ने लखीसराय के डीएम का भी तबादला किया है. एसएफसी के सीएमडी रजनीकांत लखीसराय के नये डीएम होंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आप्त सचिव मकसूद आलम को सीएम हाउस से हटाकर जिले में तैनात किया गया है. उन्हें गोपालगंज का नया डीएम बनाया गया है.
सरकार ने पूर्णिया के साथ साथ कोसी प्रमंडल के कमिश्नर का प्रभार संभाल रहे मनोज कुमार का ट्रांसफर कर दिया है. मनोज कुमार को बिहार सरकार में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है. वहीं, वित्त विभाग में निदेशक पद पर तैनात नीलम चौधरी को कोसी प्रमंडल, सहरसा का नया आयुक्त बनाया गया है. ग्रामीण कार्य विभाग में सचिव पद पर तैनात संजय कुमार को पूर्णिया प्रमंडल का आयुक्त यानि कमिश्नर बनाया गया है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 6, 2026क्राइमChhapra Court News: सड़क हादसे में मौत के मामले में लापरवाह चालक को डेढ़ साल की जेल, 21 हजार रुपये जुर्माना भी लगा
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर



