Almond farming: एक बार लगाए बादाम के पेड़ और 50 साल तक कमाएं मुनाफ़ा, ऐसे की जाती है बादाम की खेती, यहाँ देखे जरूरी टिप्स
बादाम की खेती के लिए जरूरी टिप्स

Almond farming: एक बार लगाए बादाम के पेड़ और 50 साल तक कमाएं मुनाफ़ा, ऐसे की जाती है बादाम की खेती, यहाँ देखे जरूरी टिप्स। उच्च तकनीक के चलते देखा गया है कि पहले बादाम की खेती सिर्फ ठंडे पर्वतीय इलाकों में की जाती थी, लेकिन अब वक्त बदल गया है। अब बादाम की मैदानी जगहों पर भी होने लगी है। यह सब उच्च तकनीक और उन्नत किस्मों की वजह से मुमकिन हो सका है। इसके साथ ही बाजार में बादाम की मांग भी पहले की तुलना में बढ़ी है, क्योंकि लोग इससे स्वास्थ्य को होने वाले फायदों के बारे में पहले से अधिक पसंद करने लगे हैं। ऐसे में बादाम की खेती से किसान मालामाल हो सकते हैं।
बादाम की खेती
बादाम की खेती का सफर एक सुनहरे सपने की तरह है, जो 7 से 25 डिग्री सेल्सियस के सुहाने मौसम में खिलता है। बादाम के पौधों की बुनियाद रखने से पहले गड्ढे खोदकर उनमें गोबर की खाद और केंचुआ की खाद का भरपूर इस्तेमाल करना जरूरी है। इस तैयारी से मिट्टी में पोषण का भंडार भर जाता है। जब पौधों को लगाया जाता है, तो ध्यान रखना चाहिए कि उनके बीच की दूरी 5 से 6 मीटर हो ताकि हर पौधा अपनी जगह पर फैल सके और फलदार हो सके।
मिट्टी और जलवायु
बादाम की खेती करने से पहले कृषि विशेषज्ञ से अपनी अपनी मिट्टी की जांच करवा लें और साथ ही जलवायु के हिसाब से भी पता कर लें कि किस किस्म के बादाम उगाने चाहिए। अलग-अलग जलवायु के हिसाब से अलग-अलग किस्म होती है। गलत किस्म लगाने से उत्पादन प्रभावित होगा। इसे उगाने के लिए चाहिए समतल और उपजाऊ मिट्टी जैसे बलुई और दोमट, जिनकी गहराई पौधों की जड़ों को ठिकाना दे सके। Almond farming
सिंचाई
गर्मी के वक्त पर 10 दिन के अंदर सिंचाई करें. वहीं सर्दी में 20-25 दिन में सिंचाई करनी चाहिए। बादाम के पौधों को हवा से बचाने के लिए सहारा दें। इसके साथ ही अगर बादाम की बहुत अच्छी पैदावार चाहते हैं तो इसके साथ ही मधुमक्खी पालन भी करें, जो आपके पौधों में परागण को बढ़ाएंगी, इससे उत्पादन बढ़ेगा।
50 साल तक फल देता है बादाम का पेड़
बादाम का पेड़ वैसे तो 3-4 साल में फल देने लगता है, लेकिन पूरी क्षमता से फल देने में बादाम के पेड़ को करीब 6 साल लगते हैं। अच्छी बात यह है कि बादाम के पेड़ एक बार लगाने के बाद 50 साल तक फल देता है। Almond farming
यह भी पढ़ें: Crime News: छपरा में पूर्व सांसद के गैस एजेंसी में दिन-दहाड़े हथियार के बल पर लाखों रूपये की लूट
बादाम से मुनाफा
बादाम की अलग-अलग किस्म के हिसाब से अलग-अलग उत्पादन मिलता है, इसलिए मुनाफा भी कम-ज्यादा हो सकता है। बाजार में बादाम का भाव 600 रुपए से 1000 रुपए प्रति किलोग्राम है। एक पेड़ से 2-2.5 किलो सूखे बादाम हर साल मिलते हैं। यानी आपको पहली बार खेती में खर्च करना होगा और फिर सालों तक तगड़ा मुनाफा मिलेगा।
स्वास्थ्य के लिए बादाम
- बादाम में ज्यादा पोषक और औषधीय गुणों से भरपूर होता है।
- इसकी मांग दवाइयों और सौंदर्य सामग्री में इस्तेमाल के लिए भी होता है।
- बादाम खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित होता है।
- इससे दिल के दौरे का जोखिम भी कम होता है।
- बादाम खाने से दिमाग भी तेज होता है. साथ ही बादाम दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
Author Profile
Latest entries
TechnologyJune 11, 20266,500mAh बैटरी और Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Vivo का यह धांसू 5G फोन, देखें कीमत
AutoJune 11, 2026Royal Enfield के राज को हिलाने आ गई Harley-Davidson X440 की सस्ती बाइक, फीचर्स और कीमत जीत लेंगे दिल!
AutoJune 10, 2026मात्र ₹2,500 की शुरुआती EMI पर घर लाएं Honda Shine, देखें इसके फीचर्स और ऑन-रोड कीमत
TechnologyJune 10, 2026Oppo का न्यू दमदार 5G फ़ोन कम बजट में मिल रहा 8GB रैम, 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 67W SUPERVOOC सुपर फास्ट चार्जर







