Road Accident: अस्पताल से इलाज कराकर घर लौट रही महिला को पिकअप वैन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
मांझी-सिसवन मुख्य मार्ग पर हुई सड़क हादसा
छपरा। सारण जिले के माँझी थाना क्षेत्र के माँझी-सिसवन मुख्य मार्ग पर स्थित मटियार हाई स्कूल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान गोडा गांव निवासी अनुज मिश्रा की पत्नी उषा देवी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उषा देवी रिविलगंज के गोरिया छपरा से अपने कान का इलाज करा कर बाइक से घर लौट रही थीं। मटियार हाई स्कूल के समीप शौच के लिए जैसे ही वह बाइक से उतरीं, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना पर मटियार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुशील कुमार सुमन और पूर्व मुखिया प्रतिनिधि जय प्रकाश महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। माँझी थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।
अब ATM से मिलेगा राशन: सरकार की अनोखी पहल “अन्नपूर्ति ATM” शुरू, मिलेगी पारदर्शी और त्वरित सेवा
इधर, घटना की खबर मिलते ही मृतका के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका को छह पुत्रियां और एक पुत्र है, जिनमें से एक पुत्री अविवाहित है, शेष सभी की शादी हो चुकी है। उनके पति अनुज मिश्रा गांव में रहकर खेती-बाड़ी से परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 6, 2026क्राइमChhapra Court News: सड़क हादसे में मौत के मामले में लापरवाह चालक को डेढ़ साल की जेल, 21 हजार रुपये जुर्माना भी लगा
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर



