
पटना। बिहार के नवनिर्वाचित विधायकों का सरकारी पता अब बदलने जा रहा है। भवन निर्माण विभाग ने राजधानी पटना में विधायक एवं विधान पार्षद आवास परिसर के तहत 44.41 एकड़ में फैले आधुनिक और हाई-टेक सुविधा से लैस 246 नए आवासों का निर्माण पूरा कर लिया है। नए आवास परिसर के तैयार होने के बाद विधायकों का शिफ्टिंग प्रोसेस भी शुरू होने वाला है।
भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि विधायकों के लिए बहुप्रतीक्षित आवास योजना का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। प्रत्येक आवास का निर्मित क्षेत्रफल लगभग 3693 वर्गफीट है। कट्ठे में देखें तो हर विधायक को करीब पौने तीन कट्ठे के बराबर का फ्लैट मिलेगा। इसके साथ ही परिसर के अंदर एमएलए हॉस्टल, कैंटीन, कम्युनिटी सेंटर और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की गई हैं।
नए आवासों को विधानसभा क्षेत्रवार आवंटित किया जाएगा। हर फ्लैट पर निर्वाचन क्षेत्र संख्या और विधानसभा क्षेत्र का नाम लिखा हुआ रहेगा, ताकि पहचान में आसानी हो और जनता के लिए अपने प्रतिनिधियों तक पहुंचना पहले की तुलना में सरल हो सके।
नई कॉलोनी, नई सुविधाएं: अब विधायकों के लिए आसान होगा जनता से संपर्क
नए परिसर के तैयार हो जाने से विधायकों को दैनिक कार्यों में बड़ी सहूलियत होगी। अपने-अपने क्षेत्रों के लोगों से मिलने, समस्याएं सुनने और कार्यालयी काम निपटाने में अब सुविधा बढ़ेगी। आवासों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी और सामुदायिक सुविधाएं इस परिसर को पूरी तरह एक ‘मिनी टाउनशिप’ जैसा बनाती हैं।
पर्यावरण के अनुरूप ‘जीरो डिस्चार्ज’ कॉन्सेप्ट पर तैयार हुआ परिसर
भवन निर्माण विभाग ने इस पूरे परिसर को आधुनिक पर्यावरणीय मानकों के तहत विकसित किया है। परिसर में जीरो डिस्चार्ज की अवधारणा अपनाई गई है, जिसके तहत सीवेज पानी को ट्रीटमेंट के बाद बागवानी में इस्तेमाल किया जाएगा।
इसके अलावा, वर्षा जल संचयन प्रणाली, ऊर्जा बचत के लिए एलईडी स्ट्रीट लाइट, और परिसर के भीतर सड़क किनारे व कॉमन एरिया में चम्पा, गुलमोहर, महोगनी जैसे सैकड़ों पौधे लगाए गए हैं, जो परिसर को सुंदर और मनोहारी बनाते हैं।
जल्द ही शुरू होगा विधायकों का शिफ्टिंग प्रोसेस
सभी आवश्यक कार्य पूरे होने के बाद अब विधायकों को नए आवास में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नई कॉलोनी के तैयार होने से पटना में एक संगठित और आधुनिक विधायक आवास व्यवस्था लागू हो जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



