सारण में 178 विद्यालयों में इंटीग्रेटेड साइंस-मैथमेटिक्स लैब की होगी स्थापना
छपरा। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर के अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई। बैठक में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभिन्न घटकों में किए गए बजट प्रावधान एवं संबंधित मदों में किए गए व्यय पर चर्चा की गई। वर्तमान वित्तीय वर्ष में समग्र शिक्षा के लिए सारण जिला के लिए किए गए 283 करोड़ के बजट प्रावधान के विरुद्ध अद्यतन 160 करोड़ रुपये का व्यय किया गया है।
यह प्रावधान एवं व्यय विभिन्न घटकों यथा- आरटीई इएनटाइटलमेंट, एक्सेस एंड रिटेंशन, क्वालिटी इंटरवेंशन, टीचर्स एजुकेशन, फाइनेंशियल सपोर्ट फॉर टीचर्स, जेंडर एंड इक्विटी आदि के तहत किए गए हैं। जिलाधिकारी इन सभी घटकों के अंतर्गत अलग-अलग मदों के लिए किए गए बजट प्रावधान एवं तत्सम्बन्धी व्यय का विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संभावित योजना तैयार करने का भी निर्देश दिया। अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण एवं शौचालय की आवश्यकता का पूर्व में ही आकलन करते हुए संबंधित विद्यालयों को चिन्हित कर निविदा की प्रक्रिया को क्रियान्वित करने को कहा गया ताकि राशि की उपलब्धता होते ही वास्तविक कार्य जल्दी से कराया जा सके।
आदर्श आईसीटी लैब की स्थापना:
आरटीई (राइट टू एजुकेशन एक्ट) के अनुपालन को लेकर सभी संबंधित निजी विद्यालयों की नियमित रूप से जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। क्वालिटी इंटरवेंशन के तहत कुछ विद्यालयों को चिन्हित कर उनमें आदर्श आईसीटी लैब की स्थापना हेतु पहल करने को कहा गया।
5-10 वर्षों की आवश्यकताओं का आकलन करते हुए कार्य योजना तैयार करने का आदेश
जेंडर एंड इक्विटी घटक के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के संचालन से संबंधित व्यय किया जाता है। इस संबंध में इन विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को उपलब्ध सुविधाओं में बढ़ोतरी एवं गुणात्मक सुधार लाने हेतु आगामी 5-10 वर्षों की आवश्यकताओं का आकलन करते हुए कार्य योजना तैयार करने को कहा गया। जिसे प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध ढंग से क्रियान्वित किया जा सकेगा।
बताया गया कि जिला के 178 विद्यालयों में इंटीग्रेटेड साइंस/ मैथमेटिक्स लैब की स्थापना हेतु कार्रवाई की जा रही है। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी तथा समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 29, 2026Siwanसीवान के सिसवन में खुलेगी नई चीनी मिल! जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू
- November 29, 2026छपराSonpur Mela Mitra: अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी सोनपुर मेले की हर जानकारी, AI सहायक ‘सोनपुर मेला मित्र’ करेगा मदद
- November 29, 2026बिहार‘अब पूरे खानदान से कोई रिश्ता नहीं’, पवन सिंह की भावुक पोस्ट ने मचाई हलचल
- November 28, 2026क्राइमChhapra Court News: छपरा के आदिल हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, तीन सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा



