Saran News: सारण में चुनावी प्रचार में कूदे 2 शिक्षक निलंबित, FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू
आचार संहिता तोड़ना पड़ा भारी
छपरा। सारण जिले में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई का सिलसिला जारी है। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने शनिवार को दो शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की है। दोनों शिक्षकों पर एक विशेष प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी अपील करने का आरोप पाया गया है।
पहला मामला कुमार प्रमोद, नगर शिक्षक, कन्या मध्य विद्यालय, मशरक से जुड़ा है। वे बीएलओ के रूप में भी कार्यरत हैं। जांच में यह पाया गया कि उन्होंने राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होकर एक प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उनका यह आचरण आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
इस पर प्रशासन ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही, संबंधित नियोजन प्राधिकार कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत मशरक ने उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्यवाही आरंभ कर दी है।
दूसरा मामला डॉ. जफर हुसैन, प्रभारी प्रधानाध्यापक (विशिष्ट शिक्षक), रामानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुरुषोत्तमपुर सुवर्णा, दिघवारा से संबंधित है। जांच में यह प्रमाणित हुआ कि उन्होंने भी एक प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की अपील की थी। उन पर भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप सिद्ध हुआ। इस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उनके विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कर विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है।
जिलाधिकारी ने कहा है कि चुनाव ड्यूटी में तैनात किसी भी सरकारी या मानदेय कर्मी द्वारा राजनीतिक प्रभाव डालने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आचार संहिता उल्लंघन के हर मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 17, 2026Railway Updateप्रवासियों के लिए रेलवे का तोहफा: छपरा से उधना के लिए चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन
- November 17, 2026छपरासारण के अभिजीत कुमार ने रेलवे में हासिल किया बड़ा मुकाम, मध्य रेलवे में बने सहायक मंडल अभियंता
- November 17, 2026छपराछपरा-दाउदपुर रेलखंड पर आधी रात को पहुंचे DRM, यात्री सुविधाओं से रेल संरक्षा तक की पड़ताल
- November 17, 2026बिहारबिहार की समृद्धि और शानदार कनेक्टिविटी का नया अध्याय नीतीश सेतु



