सारण में घर से शौच के लिए निकली किशोरी नहीं पहुंची घर, अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

छपरा। जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बड़की सेमरी गांव में एक नाबालिग लड़की के अपहरण में थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नाबालिग का अपरहण शादी की नियत से किया गया है।
मामले में नाबालिग लड़की की मां ने दिए आवेदन पत्र में बताया गया कि उसकी नाबालिग लड़की शौच के लिए खेत की तरफ गयी काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो तो सभी परिवार मिलकर खोजबीन शुरू किए तो पता चला कि पड़ोस के ही अभिषेक कुमार के द्वारा अपने सभी परिवार के साथ मिलकर शादी की नियत से अपहरण कर लिया गया है।
जब इस मामले में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा जातिसूचक गाली गलौज करते हुए दरवाज़े से मारपीट कर भगा दिया गया वही मामले में गांव में पंचों के सामने बात रखी गयी पर कोई फैसला नहीं हुआ। मामले में थक हार कर थाना पुलिस को आवेदन दिया गया पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026बिहारPatna Helicopter Joy Ride: अब बिहार की वादियों और विरासत का हवाई सफर, हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होते ही सीटें फुल
- July 14, 2026छपराRation Card: सारण में राशन कार्ड से वंचित परिवारों की होगी घर-घर तलाश, 49 हजार से अधिक बनेगा नया राशन कार्ड
- July 14, 2026छपरासारण में मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार पर DDC का बड़ा एक्शन, मुखिया और BDC समेत 7 पर FIR दर्ज
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज



