छपरा में बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व मुखिया प्रतिनिधि को चाकू मारकर बाइक लूटी

छपरा। जिले के एकमा थाना क्षेत्र के गंजपर गांव के समीप एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने मांझी प्रखण्ड के गोबरही ग्राम पंचायत राज के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अलगु सिंह की बाइक दिनदहाड़े लूट ली. लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने चाकू घोप कर अलगु सिंह को गंभीर रूप से घायल दिया. बताया जाता है कि गोबरही ग्राम पंचायत राज के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि व साधपुर गांव निवासी पृथ्वीनाथ सिंह उर्फ अलगु सिंह अपने गांव से एकमा ताजपुर शाखा गंडक नहर के रास्ते अपनी बाइक से एकमा बाजार आ रहे थे.
इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने भरहोपुर गंजपर गांव के समीप पृथ्वीनाथ सिंह उर्फ अलगु सिंह को घेर कर उनकी बाइक लूट ली. विरोध करने पर अपराधियों ने चाकू घोप कर पृथ्वीनाथ सिंह उर्फ अलगु सिंह को घायल कर दिया. पुलिस की नौकरी के लिए दौड़ रहे युवको तत्काल घायल को उपचार के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया.
जहां अस्पताल के चिकित्सक डॉ. इरफान अहमद ने घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. उन्होंने बताया कि घायल की हालत स्थिर बनी हुई है. आसपास के लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में लगातार लूट की घटनाएं घट रही है. एकमा थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



