BPSC पास दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा 50,000 रुपये, 31 जनवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन
दिव्यांग सिविल सेवा अभ्यर्थियों को आर्थिक प्रोत्साहन

छपरा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय ने दिव्यांगजन सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना (Disabled Persons Civil Service Incentive Scheme) के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब पात्र अभ्यर्थी 31 जनवरी 2026 की रात्रि 11:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
71वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्णों को मिलेगा लाभ
इस योजना के अंतर्गत बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा में सफल बिहार राज्य के सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के पुरुष दिव्यांग अभ्यर्थियों को एकमुश्त 50,000 रुपये (पचास हजार रुपये) की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
पहले 14 जनवरी थी अंतिम तिथि
निदेशालय द्वारा जारी आवश्यक सूचना के अनुसार, पूर्व में प्रकाशित विज्ञापन (दिनांक 13 दिसंबर 2025) में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी 2026 की रात्रि 11:00 बजे निर्धारित की गई थी। लेकिन अभ्यर्थियों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 31 जनवरी 2026 कर दिया गया है।
ऑनलाइन आवेदन का तरीका
पात्र अभ्यर्थी निर्धारित पोर्टल
https://bcebconline.bihar.gov.in/cspy/EBCscholarship/index.aspx पर लॉगिन कर विस्तारित तिथि तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी
योजना से संबंधित नियम, पात्रता एवं अन्य विवरण समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://state.bihar.gov.in/socialwelfare/CitizenHome.html पर उपलब्ध है।
सहायता के लिए संपर्क करें
अधिक जानकारी या किसी प्रकार की सहायता के लिए अभ्यर्थी दूरभाष संख्या 0612-2200125 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह सूचना निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, बिहार, पटना द्वारा जारी की गई है। विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें और योजना का लाभ उठाएं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



