मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में चयनित लाभुकों को प्रोत्साहित करने के लिए पाँच सफल उद्यमियों को डीएम ने दिया प्रशस्ति पत्र

छपरा जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आहुत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लाभुकों को प्रथम किस्त एवं बिहार लघु उद्यमी योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 के लाभुकों को द्वितीय किस्त की राशि के वितरण का शुभारंभ किया गया।
सारण जिला में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में चयनित कुल 266 लाभुकों में से प्रशिक्षण प्राप्त 167 लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि 200000 (दो लाख) प्रति लाभुक मिलना है, एवं बिहार लघु उद्यमी योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 के 1116 लाभुकों को द्वितीय किस्त की राशि 100000 (एक लाख) प्रति लाभुक मिलना है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिले में जिला पदाधिकारी, सारण, छपरा के द्वारा विभिन्न परियोजना के लाभुकों को समूह में डमी चेक हस्तगत कराकर किया गया । इसके अलावा जिले में पहले से चयनित लाभुकों को प्रोत्साहित करने के लिए पाँच सफल उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 27, 2026Rabri Devi Residence: राबड़ी देवी ने सरकारी बंगला खाली करने से पहले विभाग को लिखा पत्र, नए आवास का इंतजार
छपराJune 27, 2026सारण में मछलियों के मातृत्व काल की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक शिकारमाही पर रोक
बिहारJune 27, 2026बिहार में मात्र 1 रूपये में 40 एकड़ जमीन देगी सरकार, निवेशकों के लिए खुला खजाना
नौकरीJune 27, 2026Bihar Fishery Assistant Recruitment: बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, 2,000 पंचायतों में तैनात होंगे मत्स्य सहायक







