मशरक नगर पंचायत में साफ-सफाई व्यवस्था 4 दिनों से बंद,हिस्सेदारी को लेकर हैं विवाद

छपरा। मशरक नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था 4 दिनों से राम भरोसे है। यहां 4 दिनों से सफाई व्यवस्था ठप्प पड़ी हुई है जिसके कारण कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था तक नहीं की गई है। वही बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे व अन्य स्थानों पर फेंके गए कूड़े़ से उठ रही दुर्गंध व नगर पंचायत के जिम्मेदारों की चुप्पी से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़़ रहा है। सफाई व्यवस्था बंद होने का मुख्य कारण सफाई व्यवस्था में ठेकेदार को दी जा रही सरकारी राशि में मची लूट में हिस्सेदारी बराबर नही बटना बताया जा रहा है हालांकि इस मामले में कोई भी संबंधित बोलने को तैयार नहीं है।
आपकों बता दें बीते महीने पहले ही नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का टेंडर लगभग 16 लाख रुपए में निजी ठेकेदार को दिया गया वही ठेकेदार द्वारा लगभग 50 मजदूरों के भरोसे ही सफाई व्यवस्था चलाई जा रही थी वही मजदूरों के द्वारा भी प्रतिदिन 200 रूपये ही मजदूरी मिलने की बात बताई गयी। जिसमें मजदूरों के द्वारा नाराजगी भी जाहिर की गई।
वही ठेकेदार द्वारा सफाई व्यवस्था में धांधली में हिस्सेदारी को लेकर उठे विवाद को लेकर आपसी वर्चस्व की लडाई में पिछ्ले चार दिनों से सफाई व्यवस्था ठप्प पड़ी हुई है जिसको कोई भी देखने वाला नहीं है वही बाजार क्षेत्र में सड़कों पर कचड़ा पड़ा हुआ है। मामले में स्थानीय लोगों ने संबंधित जिम्मेदार से सफाई व्यवस्था शुरू करवानें की मांग की है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



