BREAKING: सारण SP ने 7 थानेदारों को किया लाइन हाजिर, नए थानेदारों की हुई पोस्टिंग

छपरा। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने सारण के सात थाना अध्यक्षों को हटा दिया है। इन सातों जगह पर नए थानेदारों की पोस्टिंग की गई है। क्राइम कंट्रोल और विधि व्यवस्था में असफल रहे थानेदारों पर यह कार्रवाई हुई है। साथ ही में इन थानेदारों के खिलाफ शिकायत भी प्राप्त हुई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए एसपी कुमार आशीष ने इन सभी को थाना अध्यक्ष के पद से हटाते हुए लाइन हाजिर कर दिया।
सारण जिले के भेल्दी,अमनौर, मकेर, अवतार नगर, जनता बाजार, डेरनी थाना के थानेदारों को लाइन हाजिर किया गया है। डोरीगंज थाना अध्यक्ष सूरज कुमार, अवतार नगर थाना अध्यक्ष लक्ष्मी कुमारी, भेल्दी थाना अध्यक्ष अशोक कुमार, अमनौर थाना अध्यक्ष पिंटू कुमार, जनता बाजार थाना अध्यक्ष प्रीति राज, डेरनी थाना अध्यक्ष रिंकी कुमारी मकेर थाना अध्यक्ष जोगेंद्र कुमार को लाइन हाजिर किया गया है।
इन सभी जगह पर नए थानेदारों की भी पोस्टिंग कर दी गई है। नगर थाना में पदस्थापित राहुल रंजन को डोरीगंज थाना अध्यक्ष, मकेर थाना में पदस्थापित शशि रंजन को थानाध्यक्ष अवतार नगर, रिवीलगंज थाना में पदस्थापित संदीप कुमार को थानाध्यक्ष भेल्दी, अभियोजन शाखा में पदस्थापित मोहम्मद जफरुद्दीन को अमनौर थाना अध्यक्ष, रिवीलगंज थाना में पदस्थापित निर्मला सुमन को जनता बाजार थाना अध्यक्ष, दाउदपुर थाना में पदस्थापित प्रियंका कुमारी को डेरनी थाना अध्यक्ष, दिघवारा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक शशि रंजन कुमार को मकेर थाना अध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



