
Bihar News Desk: राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व जनोन्मुखी बनाने की दिशा में बिहार सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट किया है कि सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने के लिए जल्द ही नई नीति लाई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में आम मरीजों को बेहतर, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी से समृद्धि यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के पहले दिन वे पश्चिम चंपारण के बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने कई विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
सरकारी सेवा पर पूरा ध्यान दें डॉक्टर : सीएम
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सरकारी डॉक्टर पूरी निष्ठा के साथ सरकारी सेवा पर ध्यान देंगे, तो राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि आम जनता को इलाज के लिए निजी अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े।
आम जनता को मिलेगा सीधा लाभ
नई नीति लागू होने के बाद सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा। इससे न केवल अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता बेहतर होगी, बल्कि गरीब और जरूरतमंद वर्ग को भी बड़ी राहत मिलेगी।
स्वास्थ्य सुधार की दिशा में अहम कदम
सरकार के इस फैसले को स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि निजी प्रैक्टिस पर रोक से डॉक्टरों की जिम्मेदारी बढ़ेगी और सरकारी अस्पतालों की कार्यक्षमता में सुधार होगा।
मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद स्वास्थ्य विभाग को नई नीति के प्रारूप को अंतिम रूप देने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। आने वाले दिनों में इस नीति से जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए जाने की संभावना है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







