
छपरा। सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चेन और मंगलसूत्र छिनतई की घटनाओं का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। हाल के दिनों में अमनौर, तरैया, मशरख और दाउदपुर थाना क्षेत्रों में महिलाओं को निशाना बनाकर झपट्टा मारकर गहने छीनने की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल था।
जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी 2026 को अमनौर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक महिला से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया था। इसके बाद 10 मार्च 2026 को अमनौर बाजार समेत आसपास के कई इलाकों में इसी तरह की वारदातें सामने आईं। इस संबंध में अमनौर थाना कांड संख्या 56/26 दर्ज किया गया था।
Rape in Hospital: छपरा के निजी अस्पताल में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, अस्पताल कर्मी गिरफ्तार
एसएसपी ने की थी एसआईटी का गठन
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा-01 के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। इस टीम में अमनौर और तरैया थाना पुलिस के साथ-साथ जिला आसूचना इकाई को भी शामिल किया गया।
Crime News: सारण में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, चोरी की 11 बाइक के साथ तीन चोर गिरफ्तार
SIT ने लगातार कार्रवाई करते हुए मानवीय सूचना, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष कुमार मिश्रा और मणिकांत कुमार के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
संगठित तरीके से बाइक से घूमकर महिलाओं को निशाना बनाते थे
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी संगठित तरीके से बाइक से घूमकर महिलाओं को निशाना बनाते थे और मौका मिलते ही झपट्टा मारकर गहने छीन लेते थे। पुलिस ने इनके पास से करीब 51.02 ग्राम सोना जैसा आभूषण और एक छोटा गैस सिलेंडर बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी मनीष कुमार मिश्रा का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ सिवान और सीतामढ़ी जिलों में चोरी और आपराधिक साजिश से जुड़े मामले दर्ज हैं।
Arms Smuggling: छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, STF ने पांच तस्करों को दबोचा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
इस सफल कार्रवाई में मढ़ौरा अंचल के पुलिस निरीक्षक, अमनौर और तरैया थाना के थानाध्यक्ष समेत जिला आसूचना इकाई की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमApril 18, 2026Crime News: सारण में 10 वर्षों से फरार हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिहारApril 18, 2026एक्टिंग से एडिटिंग तक, हर हुनर को सलाम: एमिटी फिल्म फेस्ट ने रचा इतिहास
करियर – शिक्षाApril 17, 2026BCECE Exam: 30 और 31 मई को होगी बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा, 22 मई को जारी होगा एडमिट कार्ड
क्राइमApril 17, 2026छपरा जेल में आधी रात हड़कंप: DM-SSP की छापेमारी में बड़ा खुलासा, कैदी कर रहे थे वार्ड अटेंडेंट का काम







