Sonpur Mela: सारण पुलिस ने 2 थिएटरों पर दर्ज की FIR, संचालक फरार, “पुलिस संरक्षण” वाला दावा हवा
सारण पुलिस ने कहा: बचाने का आरोप झूठ

छपरा। सोनपुर मेला को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर प्रसारित हो रही भ्रामक और उत्तेजक पोस्टों पर सारण पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह दावे पूरी तरह झूठे, मनगढ़ंत और तथ्यों से परे हैं। कुछ पोस्टों में यह आरोप लगाया जा रहा था कि थिएटर मालिक मासूम लड़कियों का शोषण कर उनकी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं और आरोपितों को पुलिस द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। पुलिस ने इसे सिरे से नकारते हुए वास्तविक स्थिति सार्वजनिक की है।
थिएटरों पर कार्रवाई, संचालक फरार
सारण पुलिस ने बताया कि हाल ही में मेला क्षेत्र में कुछ थिएटरों द्वारा लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने छापेमारी कर दो थिएटरों को तुरंत बंद कराया, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, थिएटर संचालक फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि मानवीय और तकनीकी दोनों साधनों से आरोपियों को पकड़ने की प्रक्रिया तेज है। इसके अलावा, दोनों थिएटरों के लाइसेंस रद्द करने का प्रस्ताव भी अनुमंडल पदाधिकारी, सोनपुर को भेज दिया गया है। इसलिए “पुलिस द्वारा आरोपियों को बचाने” वाली बात पूरी तरह तथ्यहीन और दुर्भावनापूर्ण है।
छपरा मंडल कारा में DM-SSP ने की अचानक छापेमारी, सुरक्षा व्यवयस्था का लिया जायजा |
शोषण और तस्करी के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति
सारण पुलिस ने दोहराया कि महिलाओं, नाबालिगों, तथा बाहरी राज्यों से लाई गई लड़कियों के शोषण, तस्करी, अश्लीलता और दुरुपयोग को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। कोई भी आरोपी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी विधिक कार्रवाइयाँ समय पर की जा रही हैं। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर बिना तथ्य, बिना सत्यापन के किए गए पोस्ट न सिर्फ अफवाह फैलाते हैं बल्कि पुलिस की कार्रवाई और चल रही जांच को भी प्रभावित करते हैं।
जनता और मीडिया से अपील
सारण एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने मीडिया प्रतिनिधियों और आमजन से अपील की है कि अपुष्ट और भ्रामक जानकारी प्रसारित करने से बचें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की स्थिति में सीधे पुलिस को अवगत कराएं, सूचना देने वाले की पहचान हर हाल में गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने कहा कि सोनपुर मेला क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और नैतिकता के सभी मानकों को सख्ती से लागू किया जा रहा है और किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 19, 2026Rojagar Mela Chhapra: छपरा में 10वीं-आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका, 83 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 25 से 30 हजार रूपये
छपराApril 19, 2026Solar Loan Mela: छपरा में लगेगा सोलर लोन मेला, अब हर घर का बिजली बिल होगा शून्य
बिहारApril 19, 2026मनरेगा मजदूरों के लिए डिप्टी सीएम की बड़ी मांग, बिहार ने मांगा बराबरी का हक
क्राइमApril 18, 2026Crime News: सारण में 10 वर्षों से फरार हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार







