सारण में मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के 748 अयोग्य लाभार्थियों से होगी राशि की वसूली

छपरा। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आर्थिक हल युवाओं को बल निश्चय के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम की समीक्षा की गई।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड कार्ड योजना के तहत विगत वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के विरुद्ध 72.28 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई। जिलाधिकारी ने इस पर काफी नाराजगी व्यक्त किया। वर्त्तमान वित्तीय वर्ष के लिये प्राप्त वार्षिक लक्ष्य के आधार पर माहवार लक्ष्य निर्धारित करने को कहा गया। विभिन्न कोर्स के आधार पर कार्य योजना तैयार कर शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निदेश दिया गया।
मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के लाभुकों की जाँच में 748 अपात्र लाभुक पाये गये थे। इनसे प्राप्त भत्ता की राशि की वसूली की जा रही है। अभी तक 33 लाभुकों से 2 लाख 6 हजार रुपये की वसूली की गई है। शेष अपात्र लाभुकों से भी राशि की वसूली सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को इस योजना के लाभुकों के पात्रता की नियमित रूप से जाँच करने को कहा गया।
कुशल युवा कार्यक्रम के लिये निर्धारित वार्षिक लक्ष्य का 50 प्रतिशत उपलब्धि अप्रैल, मई एवं जून माह में प्राप्त करने हेतु कार्ययोजना तैयार कर कार्रवाई का निदेश दिया गया।
बैठक में उपविकास आयुक्त, जिला योजना पदाधिकारी, प्रबंधक डीआरसीसी, जिला नियोजन पदाधिकारी एवं सभी सहायक प्रबंधक उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



