Exam Special Train: छपरा के रास्ते सिवान से हाजीपुर के लिए चलेगी एग्जाम स्पेशल ट्रेन
•सिपाही भर्ती परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की खास व्यवस्था

छपरा। सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी तैयारी की है। पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर द्वारा 17, 24 और 28 जून 2026 को सीवान से हाजीपुर के बीच दो विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है।
रेलवे के अनुसार यह विशेष ट्रेनें केंद्रीय चयन परिषद, पटना द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही हैं। दोनों ट्रेनों का ठहराव दुरौंधा, एकमा, छपरा, दिघवारा, परमानंदपुर और सोनपुर स्टेशन पर दिया गया है, जिससे सारण और आसपास के जिलों के अभ्यर्थियों को काफी राहत मिलेगी।
05106 सीवान-हाजीपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन दोपहर 2 बजे सीवान से रवाना होगी। यह ट्रेन दुरौंधा, एकमा, छपरा, दिघवारा, परमानंदपुर और सोनपुर स्टेशन पर रुकते हुए शाम 5:15 बजे हाजीपुर पहुंचेगी।
वहीं दूसरी 05112 सीवान-हाजीपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन शाम 6:30 बजे सीवान से खुलेगी और रात 9:45 बजे हाजीपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन भी सभी निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेगी।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि दोनों स्पेशल ट्रेनों के सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे, ताकि अधिक से अधिक परीक्षार्थी यात्रा कर सकें। परीक्षा के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यात्री सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
रेलवे के इस फैसले से खासकर सारण, सीवान और आसपास के क्षेत्रों के हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि भर्ती परीक्षा के दौरान सामान्य ट्रेनों में काफी भीड़ रहती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 4, 2026छपरासारण में भूमिहीन परिवारों को मिलेगा जमीन, अभियान बसेरा के तहत होगा 1157 पर्चा का वितरण
- August 4, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण पुलिस ने चोरी की बाइक खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार
- August 3, 2026छपराकानून की जीत: सारण में वर्षों पुराने भूमि विवाद का हुआ पटाक्षेप, न्यायालय के आदेश पर डिग्रीधारक को मिला कब्जा
- August 3, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी कांड का खुलासा, पुलिस ने चोर को दबोचा



