छपरा जंक्शन समेत 11 रेलवे स्टेशनों पर हुई इलेक्ट्रॅानिक इंटरलॉकिंग

छपरा : पूर्वोत्तर रेलवे छपरा जंक्शन समेत मंडल के 11 स्टेशनों पर इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग की कमीशन की गई। इस आशय कि जानकारी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि यात्री प्रधान पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की संरक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अनेक प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय के नेतृत्व वाराणसी मंडल पर परिचालनिक सुविधा हेतु वित्त वर्ष 2023-24 में सर्वाधिक 11 स्टेशनों पर इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग की कमीशन की गई, जिसमें से भटनी स्टेशन के 245, औंड़िहार स्टेशन के 235 एवं छपरा स्टेशन के 407 से अधिक रेल रूट के सम्मिलित हैं। वाराणसी मंडल पर वित्त वर्ष 2023-24 में सर्वाधिक रूट के साथ छपरा स्टेशन पर अब तक का सबसे बड़ा इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग कार्य पूर्ण किया गया।
इसी क्रम में, यात्री सुविधा के क्षेत्र में 04 स्टेशनों के 09 प्लेटफार्मों पर कोच गाइडेंस सिस्टम 116 स्टेशनों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम उपलब्ध कराया गया।
पूर्व की तुलना में वित्तीय वर्ष 2023-24 में सिगनल विफलता में 9.86 प्रतिशत का सुधार एवं दूर संचार विफलता में 40 प्रतिशत का सुधार हुआ है। वाराणसी मंडल पर वित्त वर्ष 2023-24 में 7 समपार फाटकों की इंटरलॉकिंग, 23 समपारों पर इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग बैरियर एवं 89 स्लाइडिंग बूम का प्रावधान किया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
- September 24, 2026क्राइमSamastipur Video Viral: समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल, 6 घंटे में चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- September 24, 2026बिहारPitru Paksha Mela: गयाजी पहुंचते ही नहीं भटकेंगे पिंडदानी, ऐप बताएगा पूजा से पार्किंग और अस्पताल तक का रास्ता
- September 24, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने दुष्कर्म कांड के फरार नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार



