Train News: छपरा जंक्शन से होकर चलने वाली लालकुआं-कोलकता एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनों का हुआ अवधि विस्तार
रेल यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधाएं

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से होकर चलने वाली लालकुआं कोलकता सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन समेत 2 ट्रेनों का विस्तार किया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्व से चलायी जा रही दो जोड़ी गाड़ियों का अवधि विस्तार किया गया है। विस्तारित अवधि में इन गाड़ियों का मार्ग, ठहराव, समय एवं रेक संरचना पूर्ववत रहेगा।
Bharat Gaurav Train: “श्रीरामायण यात्रा” पर निकलेगी ट्रेन, अयोध्या से रामेश्वरम तक कीजिए तीर्थयात्रा |
विस्तारित ट्रेनों का विवरण:
| क्रम संख्या | ट्रेन संख्या | मार्ग | पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि | विस्तारित संचालन तिथि | अतिरिक्त फेरे |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 05060 | लालकुंआ → कोलकाता | 26 जून 2025 | 10 जुलाई से 28 अगस्त 2025 | 08 |
| 2 | 05059 | कोलकाता → लालकुंआ | 28 जून 2025 | 12 जुलाई से 30 अगस्त 2025 | 08 |
| 3 | 05029 | वाराणसी सिटी → लालकुंआ | 28 जून 2025 | 07 जुलाई से 30 जुलाई 2025 | 11 |
| 4 | 05030 | लालकुंआ → वाराणसी सिटी | 29 जून 2025 | 08 जुलाई से 31 जुलाई 2025 | 11 |
यात्री होंगे लाभान्वित
रेलवे के इस निर्णय से खास तौर पर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को राहत मिलेगी। विशेषकर धार्मिक, पर्यटन एवं व्यापारिक कारणों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह अतिरिक्त अवसर बेहद लाभदायक होगा।
Railway का ‘RailOne’ मोबाइल ऐप लॉन्च, एक ही प्लेटफॉर्म पर अब मिलेंगी सभी सेवाएं |
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले समय-सारणी एवं अन्य जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES ऐप या 139 हेल्पलाइन से जानकारी प्राप्त कर लें।
नोट: यह सेवा विशेष गाड़ियों के रूप में चलाई जा रही है, अतः इन ट्रेनों में आरक्षण की सुविधा पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सीमित हो सकती है।
Author Profile

Latest entries
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या



