Chhapra News: संभावित बाढ़ को लेकर डीएम ने बैठक, बोले- गर्भवती महिलाएं-दिव्यांगों और बुजुर्गो की सूची तैयार करें
बाढ़ राहत और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान

छपरा। संभावित बाढ़ और सुखाड़ की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी अमन समीर ने आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी विभागों को निर्देश दिया गया कि वे मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप 15 जून तक अपनी सभी तैयारियाँ पूर्ण करें।
बाढ़ राहत और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी चिन्हित बाढ़ राहत आश्रय स्थल, सामुदायिक रसोई, तथा पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण कर उनके संचालन के लिए टीम गठित की जाए। ऐसे बाढ़ग्रस्त पंचायत जहाँ से स्वास्थ्य केंद्र काफी दूर हैं, वहां अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही सभी अंचलाधिकारी एवं MOIC को मिलकर बोट एम्बुलेंस की आवश्यकता का आकलन कर तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया।
IAS Transfer-Posting: छपरा के सदर SDO लक्ष्मण तिवारी का हुआ तबादला, बेतिया के नगर आयुक्त बनाए गए
कमजोर वर्गों के लिए पूर्व-तैयारी
सभी बाढ़ प्रवण पंचायतों में रहने वाले गर्भवती महिलाएं, दिव्यांगजन और 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों की सूची 15 जून तक तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
दवा, चारा और मोबाइल चिकित्सा वैन की व्यवस्था
जिलाधिकारी ने कहा कि मानव व पशु दवाओं का पर्याप्त भंडारण किया जाए। पशु चारे की दर व आपूर्तिकर्ता को पहले से निर्धारित कर लिया जाए। साथ ही, आपदा की स्थिति में मोबाइल पशु चिकित्सा वैन के लिए भी उपयुक्त स्थान चिह्नित किए जाएं।
Railway News: अब एक ही ऐप पर टिकट बुकिंग से लेकर शिकायत तक, IRCTC ने लॉन्च किया ‘SwaRail’ ऐप
आँकड़ों का डिजिटल अद्यतन
सभी बाढ़ प्रवण पंचायतों/वार्डों के परिवारों की अद्यतन प्रविष्टि आपदा संपूर्ति पोर्टल पर सुनिश्चित कराने और वर्तमान स्थिति के अनुसार आँकड़ों को अपडेट करने का भी निर्देश दिया गया।
तटबंधों और स्लुइस गेट की जांच अनिवार्य
जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 10 स्थलों पर बाढ़ निरोधी कार्य चल रहे हैं, जिन्हें मई के अंत तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया है। सभी तटबंधों का संयुक्त निरीक्षण बाढ़ नियंत्रण अभियंता और अनुमंडल पदाधिकारी करेंगे। स्लुइस गेट की कार्यशीलता की जाँच भी सुनिश्चित की जाएगी।
Railway Tatkal Ticket: इमरजेंसी कोटा में अब नहीं चलेगा ट्रैवल एजेंटों का जादू, रेलवे ने कसा शिकंजा!
सड़क पुल-पुलियों की सफाई और जल संकट पर नजर
पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग को सभी पुल-पुलिया/वेंट की सफाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। गर्मी में पेयजल संकट न हो, इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों व वार्ड पार्षदों से संपर्क कर खराब चापाकलों की मरम्मती कराने को कहा गया। जिन पंचायतों का भूगर्भ जलस्तर 20 फीट से नीचे है, वहां विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
Author Profile

Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट



