UDID Card: सारण में 3105 दिव्यांगों को मिलेगा दिव्यांगता प्रमाण, DM ने विशेष अभियान चलाने का दिया आदेश
13 अगस्त तक चलेगा विशेष शिविर अभियान

छपरा| UDID (Unique Disability ID) परियोजना के अंतर्गत सारण जिले में दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं UDID कार्ड के लिए लंबित पड़े 3105 आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिलाधिकारी अमन समीर ने इस दिशा में सख्त निर्देश जारी करते हुए सभी आवेदनों का नियमानुसार चिकित्सकीय जांच कर त्वरित निपटारा करने का आदेश असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सारण को दिया है।
जिलाधिकारी ने प्रखंडवार और दिव्यांगता की श्रेणीवार सूची के आधार पर शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक सुरक्षा शाखा को विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं।
विशेष शिविर 13 अगस्त तक
मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के अनुसार, सभी प्रखंडों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) पर 8 अगस्त से 13 अगस्त 2025 तक, रविवार को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। इन शिविरों में लंबित आवेदनों की जांच और प्रमाणीकरण कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड निर्गत किए जाएंगे।
शिविर में होगा विभागीय समन्वय
इन शिविरों की जिम्मेदारी संबंधित पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दी गई है। साथ ही, पंचायत सचिव और सामाजिक सुरक्षा डाटा एंट्री ऑपरेटर लाभुकों को व्यक्तिगत रूप से फोन कॉल व उनके पते पर सूचना देकर शिविर में बुलाने का कार्य करेंगे।
निगरानी की व्यवस्था
शिविरों की निगरानी प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) तथा जिला स्तर पर सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, छपरा द्वारा की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि एक भी पात्र दिव्यांग लाभुक बिना प्रमाण पत्र और कार्ड के न छूटे और सभी को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में आसानी हो।
UDID परियोजना क्यों है अहम?
UDID कार्ड दिव्यांगजनों को एकल डिजिटल पहचान देता है जिससे वे देशभर में कहीं भी सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। साथ ही इससे डुप्लिकेट प्रमाणपत्र की समस्या भी खत्म होती है।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि वे इस अभियान को लक्ष्य के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि वे शिविर में अनिवार्य रूप से भाग लें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित हों।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद



