बिहार को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में देश के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेगी बिहार सरकार: मंत्री
छपरा। बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जीतेन्द्र कुमार राय ने फिल्म बाजार के बिहार पवेलियन में आयोजित संवादाता सम्मलेन में बिहार को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में देश का एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की बिहार सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई l
संवाददातों से बात करते हुए मंत्री ने बिहार के खूबसूरत और अनछुए स्थल, रमणीक प्राकृतिक स्थल, भव्य और गौरवशाली ऐतिहासिक स्थान, धार्मिक स्थान यातायात के सुगम साधनों के बारे में बताया l बिहार में फिल्म के विकास के लिए शीघ्र आने वाली बिहार की नयी फिल्म नीति की चर्चा करते हुए फिल्म उद्योग से जुड़े सभी को आश्वस्त किया कि सरकार सभी पहलुओं पर विचार कर फिल्म नीति ला रही है और इसमें फिल्म सब्सिडी, सिंगल विंडो सर्विस , बेहतर सुरक्षा और सुविधा सभी बातों का समुचित ख्याल रखा गया है। फिल्म निर्माण के लिए बिहार आने वालों को सरकार पूरी तरह से सुगमता से सारी अनुमतियां दी जाएंगी।
बिहार पवेलियन फिल्म निर्माण और पर्यटन के क्षेत्र में बिहार की सकरात्मक क्षवि पेश करने में सफल रहा है और यह फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को जरूर बिहार की ओर जरूर आकर्षित करेगा।
इससे पहले अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में 53 वें भारतीय अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा में मशहूर कलाकार-निर्माता मुकेश ऋषि, निदेशक मनदीप बहल और कलाकार राघव ऋषि फिल्म बाजार में बिहार पवेलियन पहुंचे। बिहार पवेलियन की बेहतरीन प्रस्तुति और वहां प्रदर्शित बिहार के खूबसूरत लोकेशन, भव्य-गौरवशाली ऐतिहासिक धरोहर, रमणीक प्राकृतिक सौंदर्य और बिहार सरकार द्वारा फिल्म निर्माण की दिशा में दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जाना। मुकेश ऋषि इन सब से प्रभावित होते हुए फिल्म बिरादरी से अपील करते हुए कहा कि वे बार बिहार जाकर इसे जरूर राज्य में फिल्म निर्माण की संभावनाओं को पूर्ण रूप दे सकें।
इससे पहले रंजना देव शर्मा (आईआईएस) अवर महानिदेशक, पीआईबी, फिल्म बाजार के बिहार पवेलियन पहुंची । बिहार पवेलियन की रचनात्मकता, खुबसूरती को उन्होंने खूब सराहा।
इसी क्रम में मशहूर फिल्म-निर्माता कबीर खान ने अवर सचिव, दीपक आनंद, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार से आगामी बिहार फिल्म निर्माण नीति के बारे में जानकारी प्राप्त की। मध्य प्रदेश सरकार के प्रधान सचिव, पर्यटन विभाग, शिव शंकर शुक्ल ने भी दीपक आनंद से मध्य प्रदेश से अपने सुझाव साझा किया। दोनों राज्य आगे महत्त्वपूर्ण सहयोग को भी योजना बनाई। दोनों राज्यों ने भविष्य में भी सहयोगात्मक आयोजनों की उम्मीद की।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



