JPU Admission: छात्रों के लिए राहत भरी खबर: जेपीयू ने नामांकन की डेडलाइन बढ़ाई
अब 15 जून तक मौका, ऑनलाइन आवेदन शुरू

छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा ने शैक्षणिक सत्र 2025–29 के लिए स्नातक नामांकन की अंतिम तिथि को 30 मई से बढ़ाकर 15 जून 2025 कर दिया है। यह निर्णय छात्रों की सुविधा और बढ़ती ऑनलाइन आवेदन संख्या को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
बिहार सरकार के निर्देश पर निर्णय
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश पांडेय ने बताया कि स्नातक में चार वर्षीय सीबीसीएस आधारित कार्यक्रमों के लिए सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी रहेगी। यह निर्णय बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देश पर लिया गया है।
बच्चों की जान की कीमत समझे समाज: सिर्फ एक साल में 16,443 बच्चों और किशोरों की सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौत |
वेबसाइट के माध्यम से करें ऑनलाइन आवेदन
छात्र www.jpv.ac.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर आवेदन से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी, दिशा-निर्देश और फॉर्म उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
RailwayLine Project: गोण्डा–बुढ़वल के बीच चौथी लाइन के सर्वे का कार्य पूरा, रेलवे कराएगा रेल ट्रैफिक का विस्तार |
इस तिथि विस्तार से उन छात्रों को भी लाभ मिलेगा जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर सके थे। विश्वविद्यालय प्रशासन का यह निर्णय बढ़ती डिजिटल पहुंच और तकनीकी उपयोग को प्रोत्साहन देने वाला माना जा रहा है। छात्रों, अभिभावकों और शैक्षणिक समुदाय ने इस पहल का स्वागत किया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा







