
छपरा।जिले के एकमा थाना क्षेत्र में छपरा-सिवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर माने मठिया गांव के समीप अपनी बाइक से एकमा आ रहे एक एनजीओ कर्मी से सशस्त्र तीन अपराधियों ने उसकी बाइक लूटने का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर एनजीओ कर्मी को गोली मारकर घायल कर दिए। इस दौरान बाइक सवार एनजीओ कर्मी सड़क पर गिर गया। इसके बाद तीनों अपराधियों ने उसकी अपाची बाइक, लगभग पांच हजार रुपए व टेबलेट रखा बैग व मोबाइल छिनकर मौके से फरार हो गए। घायल बाइक सवार युवक की पहचान नालंदा जिले के सिलाव निवासी शिव कुमार महतो के पुत्र सोनू कुमार के रुप में हुई है।
घायल एनजीओ कर्मी को उसके सहयोगियों आसपास के लोगों की मदद से एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु लाया गया। जहां से उसका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा हेतु सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि सोनू कुमार एकमा में संचालित एक एनजीओ का कार्य करता है।
अपने घर नालंदा जिले से अपनी बाइक से एकमा आ रहा था। तभी सोमवार की सुबह लगभग 10:30 बजे उसे एकम थाना क्षेत्र में छपरा-सिवान मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे 531 पर माने मठिया गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोली मार कर घायल कर दिया। इसकी जानकारी पाकर एकमा में एनजीओ कर्मी के सहकर्मी व सहयोगी भी एकमा सीएचसी में पहुंच गए। वहीं मामले की जानकारी पाकर एकमा थाना की पुलिस वारदात की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
देशMay 13, 2026चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे होने पर आध्यात्मिक महासंगम
करियर – शिक्षाMay 13, 2026Success Story: सारण के आकाश ने BPSC-MVI परीक्षा में पूरे बिहार में हासिल किया 9वां रैंक
क्राइमMay 11, 2026Gang Rape In Saran: सारण में लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट रही छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
क़ृषिMay 11, 2026प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना: ड्रिप और स्प्रिंकलर पर 90% अनुदान, जानें कैसे करें आवेदन







