छपरा के युवक ने किन्नर से दिल्ली में की शादी, धोखा देकर हुआ फरार तो घर पहुंची किन्नरो की टीम

छपरा। सारण जिले के कोपा थाना में उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। जब दिल्ली से पहुंचे किन्नर ने न्याय के लिए थाना परिसर में हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला प्रेम विवाह से जुड़ा बताया जा रहा है। किन्नर विगत दो दिनों से छपरा में कैम्प किये हुए है। हंगामा का कारण छपरा के एक युवक द्वारा विवाहित होने के बावजूद दिल्ली में एक किन्नर से शादी कर पैसे तथा मोबाईल लेकर फरार हो जाना बताया जा रहा है। मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के कोठेया गाँव का है। युवक जलालपुर थाना क्षेत्र के कोठेयां का चंदन कुमार माँझी बताया गया। जो दिल्ली में सोफ़िया उर्फ महक नाम के किन्नर से विवाह कर लिया था। युवक पर किन्नर को छोड समान लेकर फरार हो जाने का आरोप है। दिल्ली से किन्नरों का समूह कोपा थाने पहुंच कर न्याय की गुहार लगा रहा है।
दिल्ली से आये किन्नरों के टीम में सोफिया ने बताया कि युवक पिछले वर्ष 8 अगस्त को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में एक किन्नर के साथ शादी कर लिया। जब कि युवक के शादी पहले से कोपा थाना क्षेत्र के खोरोडीह गांव में हुआ था। शादी के बाद झांसे में।रखकर युवक पैसा मोबाइल और गहना लेकर फरार हो गया है। जिसकव ढूंढते हुए हैम सभी किन्नर उसके घर और ससुराल आये हुए है।
युवक दिल्ली के नांगलोई में रहकर किसी प्राइवेट फैक्ट्री में कार्य करता था।युवक पर 21 जनवरी को एक लाख रुपए तथा नगद,एक आईफोन एवं एक सोने का चेन लेकर फरार होने का आरोप है। आधादर्जन किन्नरों का समूह कोपा थाने पर पहुंच कर हंगामा करने लगे। किन्नर युवक के घर तथा ससुराल में भी जाकर हंगामा करने लगे।अपर थानाध्यक्ष रूपम कुमारी एवं एसआई दिनेश कुमार ने मामले को शांत कराया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या







