अब छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को कैंपस में हीं मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं
• जिलाधिकारी ने उप-स्वास्थ्य केंद्र का किया उद्घाटन
• छात्रों को मिलेगी प्राथमिक उपचार सहित जांच की सुविधाएं
• उप-स्वास्थ्य केंद्र में बैठने की कुर्सी, पेयजल-शौचालय और मूल-भूत सुविधाएं उपलब्ध
• उप-स्वास्थ्य केंद्र में 65 प्रकार की दवा मिलेगी
छपरा। छपरा के जयप्रकाश विश्वविद्यालय कैंपस में स्थित लोकनायक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं को इलाज के लिए कहीं बाहर जाना नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने पहल करते हुए इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में उप-स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की है। सारण के जिलाधिकारी अमन समीन के द्वारा उप-स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया।
इस उप-स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन से छात्रों को अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए अब जिले के अस्पतालों या निजी क्लिनिकों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। जिलाधिकारी अमन समीन ने बताया कि पहले छोटे-छोटे इलाज के लिए छात्रों को बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब इस केंद्र के खुलने से उन्हें काफी सहूलियत होगी। उप-स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो छात्रों को प्राथमिक उपचार देने के साथ-साथ आवश्यक जांच भी करेंगे।
इसके अलावा, उप-स्वास्थ्य केंद्र में 65 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध रहेंगी, जो छात्रों के स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं का समाधान करेंगी। स्वास्थ्य केंद्र में बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियाँ, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि छात्रों को इलाज के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने इस पहल को छात्रों के स्वास्थ्य के प्रति एक अहम कदम बताया और कहा कि इससे छात्रों को न केवल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का तुरंत समाधान मिलेगा, बल्कि उनका समय भी बचेगा।
इस कदम से छात्र-छात्राओं को अपनी पढ़ाई में भी कोई विघ्न नहीं आएगा, क्योंकि उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अब लंबी यात्रा करने की आवश्यकता नहीं होगी।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा, डीपीएम अरविन्द कुमार, डीपीसी रमेश चंद्र कुमार, इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य और प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



