
छपरा । गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक अनुदेशक पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए कदाचार करने की कोशिश को सारण पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। नगर थाना क्षेत्र के जगलाल राय कॉलेज, राउजा स्थित परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी को प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ डिवाइस का इस्तेमाल करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
मामले की जांच में दो अन्य युवकों की भी संलिप्तता सामने आने पर नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2026 को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक अनुदेशक पद की लिखित परीक्षा सारण जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों पर कदाचार रोकने के लिए विशेष निगरानी और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था।
वीक्षक की सतर्कता से खुली पोल
नगर थाना क्षेत्र के जगलाल राय कॉलेज, राउजा स्थित परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी में तैनात वीक्षक को परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जांच करने पर परीक्षार्थी राज कुमार के पास से प्रतिबंधित ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के माध्यम से परीक्षा में बाहरी सहायता प्राप्त करने का प्रयास कर रहा था।
दो सहयोगी भी गिरफ्तार
केंद्राधीक्षक और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी द्वारा की गई जांच में यह भी सामने आया कि दो अन्य युवक इस कदाचार में उसकी मदद कर रहे थे। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
दर्ज हुआ मामला
इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या-647/26 दिनांक 29 जुलाई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 318(4), 338, 336(3), 336(4), 340(2), 341(1) एवं 61(2) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और आवश्यकता पड़ने पर अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपित
- राज कुमार, पिता- शत्रुघ्न साह, निवासी भगवानपुर खजुरी, थाना बलिगांव, जिला वैशाली।
- सुरविन्द्र कुमार, पिता- नथुनी राय, निवासी लोहानी पट्टी, थाना पातेपुर, जिला वैशाली।
- अमित कुमार, पिता- अमरनाथ राय, निवासी लोहानी पट्टी, थाना पातेपुर, जिला वैशाली।
ब्लूटूथ डिवाइस बरामद
पुलिस ने आरोपितों के पास से एक ब्लूटूथ डिवाइस बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल परीक्षा में अवैध तरीके से उत्तर प्राप्त करने के लिए किया जा रहा था।
निष्पक्ष परीक्षा से समझौता नहीं
सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता, धोखाधड़ी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरुपयोग या कदाचार करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अभ्यर्थियों से भी अपील की है कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में ईमानदारी और नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार के अवैध साधन का उपयोग करने से बचें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 30, 2026क्राइमसारण में हाईटेक नकल गैंग का भंडाफोड़, ब्लूटूथ-वॉकी-टॉकी से परीक्षा में नकल कराने वाले 8 गिरफ्तार, सिपाही और 2 होमगार्ड जवान भी शामिल
- July 30, 2026Railway Updateछपरा–सूरत, मुंबई–बनारस समेत 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
- July 30, 2026Railway Updateछपरा–सिवान–थावे रेलखंड पर रेलवे ने चलाया टिकट जांच अभियान, बिना टिकट यात्रा करने वाले 40 यात्री पकड़े गए
- July 30, 2026क्राइमChhapra Home Guard Exam: छपरा में ब्लूटूथ से नकल का भंडाफोड़, गृह रक्षा वाहिनी परीक्षा के दौरान 3 गिरफ्तार



