छपरा। बिहार में नीतीश सरकार ने कैबिनेट का विस्तार कर दिया है। जिसमें सात विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। सारण के अमनौर से बीजेपी के विधायक कृष्ण कुमार मंटू को भी मंत्री बनाया गया है। अमनौर के विधायक कृष्ण कुमार मन्टु शुरुआती राजनीति के दौरान इलाके में दबंग छवि के लिए जाने जाते थे। अधिकारियों को धमकाना और अपशब्द कहना इनकी पहचान थी। जन समस्याओं को लेकर बीडीओ की पिटाई करने का आरोप भी कृष्ण कुमार मंटू पर लगा था। उनके दबंग छवि के कारण कई मामले भी उनके ऊपर दर्ज हुए। इसके बाद मंटू के अंदर राजनीतिक महत्वाकांक्षा जगी और अपनी पत्नी सविता देवी को पंचायत चुनाव में उतार दिया।
हाल हीं में कुर्मी एकता रैली कर चर्चा में आये थे मंटू सिंह
कृष्ण कुमार मंटू हाल ही में कुर्मी एकता रैली को लेकर चर्चा में आए थे। पटना में उन्होंने कुर्मी जाति के लोगों को एकजुट करने का बड़ा कार्यक्रम किया था, जिसमें उनको काफी सफलता भी मिली थी और उसके तुरंत बाद कृष्ण कुमार मंटू को मंत्रिमंडल में शामिल होना कहीं ना कहीं उनके बढ़ते कद को दर्शाता है।
ये रहा राजनीतिक सफर
कृष्ण कुमार मंटू का जन्म 27 फरवरी 1977 को हुआ था. वह 2010 से 2015 तक अमनौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं. 2020 में, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रतीक पर अमनौर निर्वाचन क्षेत्र से दूसरी बार जीत हासिल की. कृष्ण कुमार मंटू सांसद राजीव प्रताप रूडी के काफी करीबी बताए जाते हैं. हालांकि उनके शुरुआती राजनीतिक जीवन काफी विवादित रहा था. लेकिन हाल के दिनों में उन्होंने अपने पुरानी छवि को काफी तेजी से बदला है और समाज में एक सहज नेता के रूप में पहचान बनाई है, जिसका फल आज उन्हें मिला है. उन्हें नीतीश कुमार की कैबिनेट में शामिल कर लिया गया है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 28, 2026क्राइमCrime News Chhapra: सारण में शौच करने गए युवक को चाकू मारकर किया घायल, जाँच में जुटी पुलिस
- October 28, 2026बिहारअब घर बैठे मिलेगी 118 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, बिहार में 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड
- October 28, 2026छपरासारण में अब होगी सिटी एसपी की तैनाती, बिहार कैबिनेट ने नए पद सृजन को दी मंजूरी
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा



