
•जमीनी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को मार डाला
•आम के पेड़ व जमीन को लेकर कई दिनों से चल रहा था विवाद
•हत्यारे भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार
छपरा। सारण में जमीन के विवाद में एक भाई ने अपने सहोदर भाई को दाँत से गुप्तांग काट कर मौत का घाट उतार दिया। यह घटना सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर सुल्तान परसुरामपुर पोखरा की है। मृतक 59 वर्ष मुन्नी राय बताया जाता है। घटना रविवार की दोपहर का है। घटना के बाद ग्रामीणों ने हत्यारे भाई को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक दो भाई में बड़ा था।दोनों काफी गरीब असहाय है,घर के भूमि टाटी पलानी को लेकर दोनों बराबर लड़ते झगड़ते रहते थे। आम के पेड़ व टिकोला तोड़ने को लेकर दो दिनों से आपसी झगड़ा चल रहा था। हमेशा झगड़ते रहने के कारण गांव के लोग भी ज्यादा ध्यान नही देते थे।
मारपीट के दौरान गुप्तांग को दाँत से काट कर घायल कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम दे सभी फरार हो गए। इसी दौरान ग्रामीणों ने एक को धर दबोचा,तथा पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक मवेशी पालकर घर का गुजारा करता था।
इनके तीन पुत्री एक पुत्र है।दो पुत्री की शादी कर चुके थे।घटना की खबर इनकी पत्नी बच्ची देवी को मालूम नही हुई थी। चवर से लौटने पर लोगो की भीड़ व पति के शव को देख अचेत होकर गिर पड़ी,सभी परिजन चीत्कार मारकर रो रहे थे।जिससे गांव में मातम छा गया।
मृतक के पुत्र राजन कुमार व पुत्री सुलेखा कुमारी ने बताया कि घर के पिछवाड़ा एक आम का पेड़ है,पेड़ को लेकर भी कई दिनों से विवाद चल रहा था। दो दिन पूर्व कोई बच्चा टिकोला तोड़ लिया। जिसको लेकर दो दिनों से भी लड़ रहे थे। पिता चवर से घर आये हुए थे। अचानक चाचा के सभी परिवार ईट लाठी लेकर टूट पड़े, मारपीट कर पिता की हत्या कर दिया लोग,कई दिनों से हत्या करने की बात कह भी रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्मार्टम के लिए छपरा भेज दिया।अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







