सारण में बाल्टी बाँटने के विवाद में पंचायत के मुखिया और उप मुखिया के बीच जमकर मार*पीट, पुलिस जांच पड़ताल शुरू

छपरा। मशरक प्रखंड के बंगरा पंचायत के चैनपुर गांव में स्वच्छता अभियान के तहत बाल्टी बाटने के दौरान बंगरा पंचायत की मुखिया और उप मुखिया के बीच शुक्रवार को जमकर मारपीट करने का मामला सामने आया। मामले में घायल उप मुखिया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।मामले में घायल उप मुखिया ने बताया कि वे बाइक पर सवार होकर मशरक से हंसाफीर गांव अपने घर जा रहें थें कि मुखिया के द्वारा वार्ड 10 में स्वच्छता अभियान के तहत घटिया क्वालिटी का बाल्टी बाटा जा रहा था।
जिसको लेकर वार्ड 10 के वार्ड सदस्य के द्वारा फोन कर उन्हें बुलाया गया तों मौके पर पहुंचे और मुखिया को नियमों का जानकारी दी और वहा से घर के लिए चले उसी दौरान चैनपुर गांव में मुखिया प्रतिनिधि समेत अन्य लोगों को ने लोहे के रड और लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। वही मामले में मुखिया और उप मुखिया के तरफ से थाना पुलिस को आवेदन दिया गया पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। वही मामले में मुखिया ललिता देवी ने बताया कि वह पंचायत के वार्ड 10 में स्वच्छता अभियान के तहत बाल्टी बाट रहीं थीं
उसी दौरान उप मुखिया शिव कुमार राय ने पहुंच नाजायज राशी की मांग पर गाली गलौज करने लगें और बोलें कि प्रत्येक महीने योजनाओं में से रंगदारी नहीं मिलेंगी तों अच्छा नहीं होगा वही विरोध करने पर हाथ पकड़ रजिस्टर छीन लिए और धक्का मुक्की कर गाली गलौज करने लगें और अभद्र व्यवहार करते हुए बोले कि तुम पंचायत की मुखिया नहीं डायन हो वही धक्का देकर गले में मंगलसूत्र छीन फरार हो गए और धमकी दिए कि तुम्हारे पति और देवर को गलत केस में फसा देंगे। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



