छपरा में घर में घूसकर महिला की चाकू गोदकर हत्या, किशोरी की हालत गंभीर

छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के रामपुर सिरिसिया गांव में रात्रि में घर में सोयी महिला और किशोरी पर चाकू से जानलेवा हमला अज्ञात अपराधियों के द्वारा किया गया। जिसमें महिला की मौत हो गयी है , वहीं एक किशोरी गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है। बुधवार की रात करीब 11: 45 के करीब हमलावरों ने घर में सोई एक महिला और एक किशोरी को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से जख़्मी कर दिया जिसके बाद आनन- फानन में परिजनों ने पुलिस को फोन किया जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 ने ईलाज के लिए रिविलगंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया ।
किशोरी का पटना में चल रहा इलाज
जहाँ प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में ले जाया गया जिसमें एक महिला को ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया और एक किशोरी को गंभीर स्थिति में बेहतर ईलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया जहाँ उसका ईलाज चल रहा है। मृतका की पहचान सिरिसिया गांव निवासी बद्रे आलम की पुत्री गुलशन खातुन के रूप में की गयी है। वहीं उसकी बहन की बेटी शायबा खातून गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है।
घटना के सम्बन्ध में मृतका के पिता बद्रे आलम ने बताया कि रात में सभी लोंग खाना खाने के बाद अपने अपने कमरे में सो गये थे। रात्रि 11 :45 बजे के करीब कुछ अवाज सुनायी दी। मेरी बेटी चिल्ला रही थी जब मैंने अपना दरवाजा खोला तो बाहर से बंद था जिसके बाद कैसे भी लात मार मार कर दरवाजा खोला और जाकर देखा तो मेरी बेटी और नतीनि दोनों लहूलुहान पड़ी थी। शोर मचाने पर ग्रामीण जुटे उसके बाद डायल 112 पुलिस को कॉल किया गया.
मौके पर पहुंची डायल 112 तथा ग्रामीणों के मदद से ईलाज के लिए रिविलगंज समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में लाया गया जहाँ से बेहतर ईलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ मेरी बेटी को वहां डॉक्टर ने मृतघोषित कर दिया और नतीनी को पटना रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस के मुताबिक इस घटना के कारणों का जानकारी नहीं मिल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



