सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल से चोरी की 10 बाइक बरामद, शराब तस्करी में करते थे इस्तेमाल
पुलिस ने 110 लीटर विदेशी शराब बरामद
छपरा। सारण पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें और 110 लीटर देशी शराब बरामद की है। यह सफलता नगर थाना पुलिस, बाइक गश्ती दल और एएलटीएफ टीम के संयुक्त छापामारी अभियान के तहत मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत अड्डा संख्या-02 के पास झाड़ियों में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाकर रखी गई हैं। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक विशेष टीम गठित की और संदिग्ध स्थल पर छापामारी की।
छापामारी के दौरान झाड़ियों से कुल 10 चोरी की मोटरसाइकिलें और 110 लीटर देशी शराब बरामद की गई। बरामद सामानों को जब्त कर नगर थाना कांड संख्या-363/25, दिनांक 23.06.2025 के तहत धारा 317(5) BNS और 30(A) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा गिरोह में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।
बरामद सामान:
चोरी की मोटरसाइकिलें: 10
देशी शराब: 110 लीटर
संयुक्त छापामारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
नगर थाना के थानाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी/कर्मी
एएलटीएफ टीम के सदस्य
इस कार्रवाई से एक ओर जहां वाहन चोरी के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगेगा, वहीं अवैध शराब कारोबारियों पर भी करारा प्रहार हुआ है। छपरा पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



