छपरा में डीएम -एसपी ने अवैध बालू के परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध चलाया अभियान

18 वाहनों को जप्त कर की जा रही है फाइन की कार्रवाई
1.35 लाख घन फिट अवैध रुप से भंडारित बालू को किया गया जप्त
भंडारण करने वाले के विरुद्ध की गई प्राथमिकी दर्ज
छपरा : सारण जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला द्वारा अवैध रूप से बालू का परिवहन एवं कारोबार करने वाले असमाजिक तत्त्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को तड़के सुबह जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा अन्य पदाधिकारियों के साथ सदर अनुमंडल के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशुनपुरा एवं डोरीगंज थाना क्षेत्र के बिनगामा में औचक छापामारी की गई।
छापामारी के क्रम में अवैध रूप से बालू खनन परिवहन करने को लेकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 11 तथा डोरीगंज थाना क्षेत्र में 7 वाहनों को जप्त किया गया। इन सभी वाहनों के विरुद्ध फाइन की कार्रवाई की जा रही है।
बिनगामा में अवैध रुप से भंडारित 1 लाख 35 हजार घन फिट बालू को भी जप्त किया गया तथा भंडारण करने वाले के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।
इस अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला खनिज विकास पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी आदि भी शामिल थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



